एक व्यक्ति दुल्हन को शादी कर घर ले आया लेकिन ठीक सुहागरात से पहले कुछ ऐसा पता चला जिससे सभी के होश फाख्ता हो गए। देखिए
मामला हरियाणा के सोनीपत का है, जहां राई थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी कर घर लौटे युवक के सपने सुहागरात से पहले ही चकनाचूर हो गए। युवक जिस युवती को शादी के पवित्र रिश्तों की डोर में सात फेरे लेने के बाद घर लेकर आया, वह पांच माह की गर्भवती निकली।
जब यह राज परिवार के सामने खुला तो सभी के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन में युवक के परिजनों ने नवविहिता का मेडिकल कराया तो इसका खुलासा हुआ। इसके बाद मामले की सूचना युवती के परिजनों को दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की पंचायत हुई।
राई थाना क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले दिल्ली में बारात गई थी। लड़का पक्ष हंसी-खुशी विवाह समारोह के सभी रीति रिवाज पूरे कर अपने घर लौटा था। तड़के नई दुल्हन के घर आने के बाद उसका स्वागत किया गया। सभी रस्में पूरी गर्मजोशी से निभाई गईं।
इसी बीच परिवार की एक महिला को नवविवाहिता पर कुछ शक हो गया। उसने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिवार के सदस्य उसे लेकर सोनीपत निजी अस्पताल में पहुंचे। वहां उसका मेडिकल कराया गया। चिकित्सक ने जो परिजनों को कहा तो उसे सुनकर सभी के पैरों के तले से जमीन खिसक गई।