{"_id":"651adadf73db1d541402d789","slug":"big-revelation-in-the-murder-case-of-three-girls-in-jalandhar-2023-10-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां-बाप बने हैवान: तड़पा-तड़पा कर तीन बच्चियों की ली जान, वजह जान पूरा कानपुर हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मां-बाप बने हैवान: तड़पा-तड़पा कर तीन बच्चियों की ली जान, वजह जान पूरा कानपुर हैरान
पंजाब के जालंधर जिले में एक गांव कानपुर है। यहां मूलरूप से बिहार के रहने वाले माता-पिता ने अपनी तीन बच्चियों को तड़पा-तड़पा कर जान ले ली। पिता ने अपनी तीन बच्चियों को दूध में मिलाकर कीटनाशक पिला दिया। इसके बाद उन्हें एक बक्से में बद कर दिया। तीनों बच्चियों ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। दरअसल, दंपती के पांच बच्चे हैं। इनमें चार बेटी और एक बेटा है।
2 of 5
मृतक दोनों बच्चियों की फाइल फोटो और आरोपी माता-पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गरीबी और पिता की शराब की लत की वजह से इनका पालन पोषण नहीं कर पा रहे थे। यही वजह है कि दोनों ने तीन बच्चियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से पूरे कानपुर गांव में हड़कंप मचा है। पुलिस ने माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने अपने बचाव में बच्चियों के अगवा होने की झूठी कहानी रची। मगर ये पुलिस के आगे अधिक देर तक टिक नहीं सकी।
3 of 5
डीएसपी बलवीर सिंह।
- फोटो : एएनआई
मरने वालों में अमृता कुमारी नौ, साक्षी सात और कंचन चार साल की थी। आरोपी पिता का नाम सुशील मंडल है। वहीं वारदात में बच्चियों की मां मंजू देवी ने साथ दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर और एसपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि डीएसपी बलवीर सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच के बाद हत्यारोपी सुशील मंडल और उसकी पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में माता-पिता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूछताछ में पता चला कि पिता नशे का आदी था और शराब पीता था। रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बच्चियों को जहरीला दूध पिलाकर बक्से में बंद कर काम पर चला गया था। पत्नी मंजू देवी ने भी उसका साथ दिया। आरोपी सोमवार सुबह मकान छोड़ भागने की फिराक में थे। दंपती के दो साल की बेटी अनुष्का और एक साल का बेटा शनि है। अब इन्हें चाइल्ड केयर होम भेजा जाएगा। अगर बच्चों को मां की जरूरत हुई तो वह भी जेल में दंपती के साथ रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी से खुला राज
दरअसल, सूचना पर पुलिस गांव कानपुर पहुंची। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मगर तीनों बच्चियां घर से बाहर जाती नहीं दिखीं। न ही कोई बक्सा बाहर रखते दिखा। इसके बाद पुलिस को दंपती पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने माता-पिता से सख्ती से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।