फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहाली MMS कांड: पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा, छात्रा ने दूसरे का भी वीडियो बनाया, पहले खुद की बात कही थी

Mon, 19 Sep 2022 10:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 19 Sep 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Big reveals in objectionable video Case of private university of Mohali
मोहाली वीडियो केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं के वीडियो वायरल के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत ने सात दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान पुलिस ने अदालत को बताया कि वीडियो बनाने वाली छात्रा ने खुद का और एक अन्य छात्रा का वीडियो बनाया था। वीडियो में दूसरी छात्रा का चेहरा नहीं दिख रहा है। मोबाइल से कुछ वीडियो डिलीट किए गए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए अदालत ने तर्क दिया कि यह अपराध काफी गंभीर श्रेणी का है। इसमें टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। इसमें पता लगाया जाना है कि डिलीट वीडियो किसके हैं और वीडियो किसे साझा किए गए। आरोपियों के फोन फॉरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। 

Big reveals in objectionable video Case of private university of Mohali
कैंपस के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

यह केवल कमर के नीचे वाले हिस्से का वीडियो है। यह बात सोमवार को आरोपी लड़की व दो अन्य आरोपियों सन्नी मेहता और रंकज वर्मा को अदालत में पेश करते वक्त पुलिस ने बताई। पुलिस ने कहा कि मोबाइल से कुछ वीडियो डिलीट भी हुए हैं। यह अपनी तरह का नया मामला है। इसकी गंभीरता से जांच की जरूरत है। पुलिस ने आरोपियों की 10 दिन की रिमांड मांगी। अदालत ने सभी तथ्यों को देख सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। तीन आरोपियों को पुलिस की टीमों ने सोमवार दोपहर बाद कड़ी सुरक्षा में खरड़ अदालत में पेश किया। आरोपियों की जान को कोई नुकसान न हो, ऐसे में पूरे इलाके को पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया था।

Big reveals in objectionable video Case of private university of Mohali
कैंपस पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला के रहने वाले हैं। सन्नी आरोपी लड़की का ब्यॉयफ्रेंड है जबकि रंकेज उसका दोस्त है। आरोपियों के वकील ने अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में खुद कहा कि पता चला है कि वायरल करने की नीयत से एक लड़की का वीडियो बना था। यह वीडियो किसका और कहां है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि आरोपी लड़की ने अदालत में कहा कि उसने अपना वीडियो सन्नी को भेजा है। वकील ने कहा कि यह मामला जांच का विषय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in objectionable video Case of private university of Mohali
मोहाली वीडियो केस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सोशल मीडिया पर साइबर टीम की निगाहें
इस मामले के सामने आने के बाद पंजाब पुलिस के साइबर माहिर भी सक्रिय हो चुके हैं। स्पेशल टीमें तलाश कर रही हैं कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो कहीं वायरल तो नहीं हो रहे हैं। इसके अलावा हर जिले की साइबर टीम को हिदायत दी गई है कि वह अपने यहां चल रहे सोशल ग्रुपों पर भी नजर रखें। कहीं पर भी ऐसी बात आती है तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें।

विज्ञापन
Big reveals in objectionable video Case of private university of Mohali
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

मेरी डीपी का गलत इस्तेमाल हुआ
रंकज से पूछताछ में सामने आया कि उसकी फोटो का दुरुपयोग किया गया है। लड़की के मोबाइल में उसकी डीपी वाला जो व्हाट्सएप अकाउंट दिखाया गया है वह फेक है। न तो ये मोबाइल नंबर उसका है और न आईपी एड्रेस। वहीं अदालत के बाहर वकील ने भी कहा कि आज के समय में कोई भी किसी की भी डीपी लगा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed