फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ढाई लाख की सुपारी: 'हत्यारों' का कलेजा कांपा लेकिन बेटा बना रहा पत्थर दिल, पहले मनाया फिर मां-बाप को मरवाया

Sat, 28 May 2022 01:25 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 28 May 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
Big reveals in Ludhiana double murder case
मृतक दंपती की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के लुधियाना में एक बेटे ने ढाई लाख रुपये की सुपारी देकर अपने माता-पिता की हत्या करवा दी। वारदात के बाद से ही इलाके में सनसनी है। हत्या करने की बात सुनकर हत्यारों का कलेजा कांप गया था। उन्होंने वारदात को अंजाम देने से इनकार कर दिया था। मगर पत्थर दिल बेटे ने हत्यारों को वारदात की खातिर दोबारा मनाया और फिर मा-बाप को मौत के घाट उतरवा दिया। वारदात लुधियाना के जीटीबी नगर की है।

Big reveals in Ludhiana double murder case
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

वायुसेना के रिटायर्ड अधिकारी भूपिंदर सिंह और उनकी पत्नी सुष्पिंदर कौर की हत्या के मामले में गिरफ्तार उनके बेटे और दूसरे आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए पहले भी कोशिश की थी लेकिन सुपारी लेने वाले तीनों आरोपी डर गए थे और वापस हो गए थे। मगर दोबारा आरोपी हरमीत सिंह ने उन्हें मनाया और वारदात को अंजाम देने के लिए राजी किया। 

Big reveals in Ludhiana double murder case
जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस ने इस मामले में तीसरे आरोपी विकास उर्फ डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी सुनील मसीह फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस आरोपी हरमीत सिंह से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि उसकी पत्नी में इस हत्याकांड में कितनी मिलीभगत है लेकिन अभी तक इस मामले में कोई बात सामने आई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in Ludhiana double murder case
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सूत्र बताते हैं कि हरमीत की पत्नी की अपने ससुर और सास से बनती थी। मगर हरमीत ही पैसों को लेकर परेशान रहता था। सीआईए 2 के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी इलाके में हैं और पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी विकास को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि आरोपियों ने तीन दिन पहले भी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की थी लेकिन आरोपी डर गए थे और उन्होंने वारदात को अंजाम देने से मना कर दिया था। 

विज्ञापन
Big reveals in Ludhiana double murder case
जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मगर आरोपी हरमीत सिंह ने उन्हें मनाया और लालच दिया। इसके बाद वह वारदात को अंजाम देने के लिए माने। पुलिस के अनुसार आरोपी विकास नशा करने का आदी है। आरोपी हरमीत सिंह और बलविंदर सिंह पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं, जबकि आरोपी विकास को पुलिस शनिवार अदालत में पेश करेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर फरार चल रहे सुनील मसीह का पता लगाने में जुटी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed