फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहाली MMS कांड में बड़ा खुलासा: लड़कियों ने बताया- आरोपी कैसे बनाती थी वीडियो, 20 छात्राओं की आंखों देखी

Sun, 18 Sep 2022 07:20 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 18 Sep 2022 07:20 PM IST
विज्ञापन
Big reveals in leaked objectional videos case of Mohali
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली के एक निजी यूनिवर्सिटी की छात्राओं के वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले की जांच करने पहुंचीं एडीजीपी गुरप्रीत कौर देव ने हॉस्टल में छात्राओं से लगभग डेढ़ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान छात्राओं ने उन्हें बताया कि शौचालय के दरवाजे के नीचे जो जगह है, आरोपी छात्रा वहीं से उनका वीडियो बनाती थी। लड़कियों से पूछताछ के बाद एडीजीपी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि मामले में 20 छात्राएं प्रभावित हैं, जिन्होंने आरोपी को वीडियो बनाते या फोटो खींचते देखा है। 

Big reveals in leaked objectional videos case of Mohali
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एडीजीपी ने कहा कि रविवार की रात जो प्रदर्शन हुआ था, उसमें पीड़ित छात्राएं नहीं थीं। प्रदर्शन दूसरे विद्यार्थियों ने किया था। आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम रवाना हो गई है। वीडियो बनाने के बाद उसका क्या किया गया और कितनी छात्राओं के वीडियो बनाए गए, दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ के बाद यह जानकारी सामने आएगी। एडीजीपी ने कहा कि बड़े से बड़े लोगों का भी नाम आएगा तो उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाएंगे।

Big reveals in leaked objectional videos case of Mohali
विश्वविद्यालय में जुटे छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दोपहर लगभग 12 बजे डीजीपी के निर्देश पर एडीजीपी यूनिवर्सिटी पहुंचीं। वहां यूनिवर्सिटी प्रबंधन से चर्चा करने के बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। इस दौरान उनके साथ आईजी जीपीएस भुल्लर और मोहाली के एसएसपी विवेक शील सोनी मौजूद रहे। लगभग 50 छात्राओं से उन्होंने पूछताछ की। एडीजीपी जैसे ही हॉस्टल में पहुंचीं पीड़िता छात्राएं परेशान होकर उनके पास पहुंचीं और बताया कि उनकी बात को सुना ही नहीं जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Big reveals in leaked objectional videos case of Mohali
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बाहरी विद्यार्थियों की बात सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एडीजीपी ने उन्हें भरोसा देते हुए कहा कि वह उनकी बात सुनेंगी और न्याय दिलाएंगी। एडीजीपी ने बताया कि छात्राएं जिस दरवाजे की बात कर रहीं हैं, उसकी जांच की जा रही है कि वहां से वीडियो बन सकता है या नहीं। मोबाइल से कोई डाटा डिलीट हुआ है कि नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। एडीजीपी ने कहा कि आरोपी छात्रा के लैपटॉप और मेमोरी कार्ड को भी जब्त किया जाएगा।

विज्ञापन
Big reveals in leaked objectional videos case of Mohali
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नए सत्र विद्यार्थी एक दूसरे को कम जानते हैं, दो हफ्ते पहले आईं थीं छात्राएं
एडीजीपी ने कहा कि हॉस्टल में चार हजार लड़कियां रहती हैं। इस हॉस्टल में नए सत्र की लड़कियां हैं इसलिए एक दूसरे को कम ही जानती हैं। छात्राएं दो हफ्ते पहले ही हॉस्टल में आईं थीं। उनका सेटलमेंट का प्रोसेस चल रहा था। एक लड़की के साथ तीन से चार लड़कियां रहती हैं। उन्होंने देखा कि आरोपी लड़की कॉमन वॉशरूम में दरवाजे के नीचे से कुछ फोटो ले रही थी। उन्होंने वार्डन से इसकी शिकायत की। वार्डन ने उससे पूछताछ की लेकिन फोन चेक नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed