कर्ज में डूबे एक वकील ने अकेले ही एसबीआई ब्रांच से लाखों लूट लिए, वह फरार भी हो गया था लेकिन फिर...
घटना पंजाब के मोहाली की है। जहां फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एक नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे ने मंगलवार को दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में फायर कर सात लाख रुपये लूट लिए। लूट के बाद आरोपी किसी तरह फरार भी हो गया।
आरोपी ने अकेले ही लूट की वारदात को अंजाम दिया था। वह ढाई बजे लूट के बाद बैंक से बाहर निकला। भागता हुआ अपनी गाड़ी कार तक पहुंचा। बैंक मुलाजिम भी उसका पीछा कर रहे थे। लेकिन वह उसे रोक नहीं पाए। इसके बाद आरोपी अपनी कार को तेजी से लेकर वहां से भाग निकला।
हड़बड़ाहट में उसकी कार एक खंभे से टकरा गई। इस दौरान उसकी कार की नंबर प्लेट व बंपर टूटकर वहीं गिर गया। इसी बीच 2.35 पर आरोपी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सूचना दी कि उसकी कार चोरी हो गई है। पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज फ्लैश कर जिले को सील कर दिया। पुलिस ने नॉर्थ कंट्री मॉल के पास से आरोपी की कार बरामद कर ली।
अपने ही बिछाए जाल में फंसा आरोपी
पुलिस को घटना स्थल से एक कार की नंबर प्लेट मिली थी। मॉल के पीछे मिली आरोपी की कार की नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। जांच में पुलिस को यकीन हो गया कि लूट में इसी कार का इस्तेमाल किया गया है। पुलिस ने आरोपी को थाने बुलाया और पूछा कार कितने बजे चोरी हुई थी।