फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फौजी से बर्दाश्त नहीं हुई प्रेमिका की सगाई, बीच सड़क किया मंगेतर का कत्ल

Tue, 21 Feb 2017 05:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कीरतपुर साहिब(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कीरतपुर साहिब(पंजाब) Updated Tue, 21 Feb 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
army man killed girl friend fiance at bus stand of kiratpur sahib at punjab
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
प्रेमिका ने सगाई कर ली तो फौजी प्रेमी को यह बर्दाश्त नहीं हुआ। उसने फेरे लेने से पहले ही लड़की की आंखों के सामने उसका सुहाग उजाड़ दिया। देखिए तस्वीरें।
army man killed girl friend fiance at bus stand of kiratpur sahib at punjab
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
वारदात पंजाब के कीरतपुर साहिब में बस स्टैंड पर अंजाम दी गई। फौजी ने अपनी प्रेमिका और उसके मंगेतर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। लड़के की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। यह देखकर गुस्साई भीड़ ने फौजी की जमकर धुनाई कर डाली और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया है।

army man killed girl friend fiance at bus stand of kiratpur sahib at punjab
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
मृतक की पहचान नीरज कुमार (27) पुत्र तेलू राम के रूप में हुई है वह हिमाचल के ऊना के सरजेड़ा गांव का रहने वाला था, जबकि घायल लड़की शिवानी शर्मा (26) पुत्री प्रमोद कुमार ऊना के ही भड़ोली गांव की रहने वाली है। दोनों हिमाचल प्रदेश के बद्दी में निजी कंपनी में काम करते थे। नीरज शर्मा के साथ कुछ समय पूर्व ही उसकी मंगनी हुई थी ओर 28 अगस्त को इनकी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
army man killed girl friend fiance at bus stand of kiratpur sahib at punjab
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
पुलिस को दिए बयान में शिवानी ने बताया कि हमलावर युवक का नाम कमल देव है। वह आर्मी में कांस्टेबल है और ऊना के चंगर हंडोला गांव का रहने वाला है। शिवानी ने बताया कि कमल देव के साथ पहले उसके प्रेम संबंध थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन कमल के परिजनों ने इनकार कर दिया था। उसके बाद  उसकी मंगनी नीरज शर्मा के साथ हो गई। मंगनी की बात पता चलते ही कमल ने उसे परेशान करना शुरु कर दिया था।
विज्ञापन
army man killed girl friend fiance at bus stand of kiratpur sahib at punjab
पंजाब में फौजी ने किया प्रेमिका के मंगेतर का कत्ल
शिवानी ने बताया कि आज सुबह वह नीरज के साथ ऊना से पंजाब किसी काम के लिए जा रही थी कि रास्ते में मैहतपुर से कमल बस में चढ़ गया। जैसे ही हम लोग कीरतपुर साहिब बस स्टैंड पर उतरे तो कमल ने तेजधार हथियार से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। वह नीरज पर वार करने लगा तो वह बीच में गई और घायल हो गई। इसके बाद कमल ने नीरज की गर्दन पर वार कर दिया और वह वही गिर गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed