{"_id":"62dd5a4d165b254dba0291b2","slug":"amritsar-encounter-goldy-brar-was-given-advise-to-roopa-and-manu-to-surrender","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमृतसर मुठभेड़: रूपा ने किया था गोल्डी को फोन, कहा था- हम सरेंडर नहीं करेंगे, बराड़ ने किए कई खुलासे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर मुठभेड़: रूपा ने किया था गोल्डी को फोन, कहा था- हम सरेंडर नहीं करेंगे, बराड़ ने किए कई खुलासे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 24 Jul 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रूपा और मनु की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल शार्प शूटर जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु के एनकाउंटर पर कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने चुप्पी तोड़ी है। बराड़ ने सोशल मीडिया पर कहा है कि दोनों हमारे बब्बर शेर थे। उन्हें आत्मसमर्पण की सलाह दी थी लेकिन उससे पहले ही दोनों मुठभेड़ में मारे गए।
2 of 5
पंजाब पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ ने लिखा है कि वे दोनों के परिवारों की पूरी मदद करेगा। रूपा और मनु के अहसान को वह कभी नहीं उतार पाएगा। गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मुठभेड़ के दिन जब पुलिस से टकराव हुआ तो रूपा का फोन आया था। उसने कहा था कि पुलिस ने हमें घेर लिया है। मैंने दोनों को सलाह दी थी कि पुलिस के सामने सरेंडर कर दो।
3 of 5
गैंगस्टर जगरूप सिंह रूपा।
- फोटो : एएनआई/संवाद
बाद में मैं तुम्हें बाहर निकलवा लूंगा लेकिन दोनों ने यह कहकर सलाह नहीं मानी कि अभी हमें आखिरी परफार्मेंस दिखानी बाकी है। हम सरेंडर नहीं करेंगे। मेरे दोनों शेरों ने छह घंटे तक पुलिस को रोककर रखा।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिक्र करते हुए बराड़ ने कहा कि उसे तो आठ लोगों ने मारा था, लेकिन अमृतसर में एनकाउंटर के वक्त एक हजार पुलिस वाले थे फिर भी दोनों शेरों ने पूरा मुकाबला किया। बराड़ ने लिखा है कि दोनों ने हमारे गैंग के लिए बहुत कुछ किया है। इसके लिए हम हमेशा अहसानमंद रहेंगे। दोनों के परिवारों की पूरी मदद की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
अमृतसर मुठभेड़ ।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पैसे नहीं देने की बात झूठ
गोल्डी बराड़ ने अंकित को पैसे नहीं दिए जाने की बात को झूठ बताया। उसने पोस्ट में लिखा है कि पुलिस मीडिया में गलत बयान दे रही है। अंकित मेरा भाई है और उसे पूरी तरह से मैंने सेट कर दिया है। पैसे नहीं दिए जाने की बात झूठी है। पुलिस गलत बयानबाजी न करे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।