{"_id":"5af157fb4f1c1b5f098b8a85","slug":"ambala-lady-commits-suicide-with-three-yeard-old-son-both-burnt-alive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक मां ऐसी भी, 3 साल के मासूम बेटे को गोद में बिठा लगा ली आग, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक मां ऐसी भी, 3 साल के मासूम बेटे को गोद में बिठा लगा ली आग, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
Wed, 09 May 2018 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना (अंबाला)
ब्यूरो/अमर उजाला, मुलाना (अंबाला)
Updated Wed, 09 May 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
मां और बेटा जिंदा जले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मां ऐसी भी होती है देखिए, 3 साल के मासूम बेटे को गोद में बिठाकर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। तस्वीरें देख नहीं पाओगे...
2 of 9
मां और बेटा जिंदा जले
घटना हरियाणा के अंबाला की है। मुलाना के धीन गांव स्थित लोगड़ियों की माजरी के पास सैनियों के डेरे में सोमवार को पति से कलह के चलते 30 वर्षीय महिला ने तीन साल के मासूम को अपने गोद में बैठाकर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। महिला अंजना और तीन साल के यतिन जिंदा जल गए। घटना के समय पति कोर्ट गया था। जबकि अन्य परिजन भी नहीं थे।
3 of 9
मां और बेटा जिंदा जले
जानकारी के मुताबिक, मैक्सी कैब चालक दिनेश कुमार ने साल 2012 में हिमाचल के नाहन के पास स्थित गांव कोलर निवासी अंजना से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में कलह रहने लगी। करीब 20 दिन पहले हुए झगड़े के बाद अंजना ने पति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। सोमवार को इसी मामले में पति दिनेश कुमार एसडीएम कोर्ट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मां और बेटा जिंदा जले
बताया जा रहा है कि मामले को लेकर सुबह दोनों में बहस हुई थी। इसी रोष में महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। अंजना ने करीब 20 दिन पहले पति से झगड़े की शिकायत मुलाना थाने में दी थी। हालांकि दिनेश के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। मामले को लेकर एसडीएम कोर्ट में भी सुनवाई चल रही थी। दिनेश ने बताया कि वह सुनवाई के लिए बराड़ा एसडीएम कोर्ट गया था। इसी बात को लेकर दोनों में सुबह बहस हुई थी।
विज्ञापन
5 of 9
मां और बेटा जिंदा जले
बाद में दिनेश को पता चला कि पत्नी अंजना ने बेटे यतिन को गोद में बैठाकर आग लगा ली है। पुलिस दोनों को एमएम मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले गई है। दिनेश ने बताया कि वह और उसके पिता जगदीश अस्पताल पहुंचे तो अंजना और यतिन की मौत हो चुकी थी। घटना के दौरान कमरे से धुआं उठता देख जेठानी संगीता देवी और पड़ोस में रहने वाली किशोरी पायल कमरे में पहुंचीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।