{"_id":"5b3f5ee94f1c1bc0248b4bf1","slug":"alcohol-contractor-murder-in-barnala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां सेहरा बांधने की तैयारी में थी, आ गई इकलौते बेटे की मौत की खबर...सुनकर हो गई बेहोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां सेहरा बांधने की तैयारी में थी, आ गई इकलौते बेटे की मौत की खबर...सुनकर हो गई बेहोश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Updated Sat, 07 Jul 2018 09:28 AM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में इकलौते बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन एक खबर ने पूरी खुशियों में पानी फेर दिया। शादी से पहले ही बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद विधवा मां पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। मामला पंजाब के बरनाला का है। वीरवार को देर रात बाइक सवार नकाबपोश दो लुटेरे शराब ठेकेदार हिमांशु दानिया (27) की हत्या कर पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
मृतक की फाइल फोटो
एक साल पहले 6 जुलाई को पिता की हुई थी मौत
हिमांशु दानिया के पिता स्वतंत्र दानिया जो कि शिक्षा विभाग में डिप्टी डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन अफसर थे। उनकी एक साल पहले 6 जुलाई को बरनाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हिमांशु मां का इकलौता बेटा था और उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं।
ढाई माह पहले की इस व्यवसाय में रखा था कदम
हिमांशु दानिया बीटेक इंजीनियर था। उसे क्रिकेट का भी शौक था। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और अनिल कुंबले उसके पसंदीदा खिलाड़ी थे। इससे पहले वह गुरूग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब भी करता था। उसने ढाई महीना पहले ही शराब की ठेकेदारी में कदम रखा था।
ठेकेदारों में चिंता
जिले के शराब ठेका कारोबारियों ने पंजाब में ठेकेदारों के साथ हो रही वारदात के खिलाफ चिंता जताई है। ठेकेदार चेयरमैन तेजा सिंह, दविंदर सरपंच, सचिन सूद, कुनाल रिखी, विक्की ढोली, दीपी शैहना ने कहा है कि राज्य में ठेकेदारों की बदौलत सरकार के रेवेन्यू में हर साल इजाफा होता है, लेकिन ठेकेदारों की सुरक्षा के लिए सरकारों ने कोई प्रबंध नहीं किए।