फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उन्नावः 'अश्लीलता का वीडियो' वायरल करने के मामले में 6 लड़कों पर गैंगरेप सहित कई धाराओं में मुकदमा

Sat, 07 Jul 2018 07:02 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 07:02 AM IST
सार

- महिला से गैंगरेप में एसओ ने छह पर दर्ज कराया मुकदमा
-सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया मामला
-दो गिरफ्तार, एक नाबालिग चोरी के मुकदमे में पहले से जेल में
-तीन आरोपियों की तलाश में जुटी गंगाघाट पुलिस
-पुलिस ने महिला को भी खोज निकाला, दर्ज किए बयान

विज्ञापन
In the case of viral video Viral six boys sued in several serious streams including gangrape
महिला से गैंगरेप में एसओ ने छह पर दर्ज कराया मुकदमा
उन्नाव में महिला के साथ छह युवकों द्वारा जबरदस्ती करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया। इसके दो दिन बाद गंगाघाट एसओ ने एक नाबालिग सहित छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप, मारपीट और आईटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी चोरी के आरोप में पहले से जेल में है। पुलिस तीन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तलाश कर उसके भी बयान दर्ज किए हैं। उसका मेडिकल और 164 के बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।


 
In the case of viral video Viral six boys sued in several serious streams including gangrape
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुर्खियों में आया मामला
गंगाघाट थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ एक नाबालिग सहित छह लोगों द्वारा गंगा के किनारे एक यूकेलिप्टस के बाग में जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल होने के बाद  सनसनी फैल गई। वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए दरिंदों से रहम की भीख मांगते नजर आई। मामला मीडिया में आने के बाद गुरुवार देर रात पुलिस हरकत में आई। गंगाघाट पुलिस ने वायरल हुए वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कराई।
 
In the case of viral video Viral six boys sued in several serious streams including gangrape
दो गिरफ्तार, एक नाबालिग चोरी के मुकदमे में पहले से जेल में
पहचान होने पर गंगाघाट थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा गांव निवासी विपिन, रितिक, पवन, विमल और सहजनी गांव निवासी राहुल और एक नाबालिग के खिलाफ गुरुवार रात करीब 11 बजे एसओ दिनेश चंद्र मिश्रा ने मुकदमा दर्ज किया। एसपी हरीश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने रात में ही दबिश शुरू कर विमल और राहुल को गिरफ्तार कर लिया। जबकि नाबालिग चोरी के एक मुकदमे में पहले से ही जेल में है। शुक्रवार सुबह पुलिस उस महिला तक भी पहुंच गई जिसके साथ छह लोगों ने गैंगरेप किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
In the case of viral video Viral six boys sued in several serious streams including gangrape
दो गिरफ्तार, एक नाबालिग चोरी के मुकदमे में पहले से जेल में
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह की घटना है। वह दवा लेने गई थी। तभी गांव का एक युवक मिल गया तो वह उससे बात करने लगी। युवक के जाने के बाद छह लोग पहुंचे और उसे लात-घूंसों और बेल्ट से पिटाई करके जंगल में खींच ले गए और सभी ने बारी-बारी दुष्कर्म किया। इस दौरान युवकों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी भी दी थी। पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि सभी को ज्यादा से ज्यादा सजा मिले।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed