फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: लग्न समारोह से लौट रहे परिवार संग हादसा, दो बच्चों की मौत

Fri, 09 Dec 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, महेंद्रगढ़ Updated Fri, 09 Dec 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
accident in mahendergarh, bolero van fall into cannal, 2 killed
नहर में गिरी बोलरो, दो बच्चों की मौत
धुंध ने एक बार फिर से अपना कहर दिखाया। धुंध के कारण रास्ता न दिखाई देने से एक बोलरो गाड़ी नहर में गिर गई। तस्वीरें
accident in mahendergarh, bolero van fall into cannal, 2 killed
नहर में गिरी बोलरो, दो बच्चों की मौत
गाड़ी नहर में गिरने के बाद गाड़ी में सवार लोगों ने मदद के लिए चिल्लाना शुरू कर दिया। लोगों की आवाज सुनकर पास की ढाणी के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को नहर से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। गाड़ी में अन्य लोगों को चोटें आईं। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया। इस हादसे में कुछ देर पहले ही एक बाइक भी नहर में गिर गई थी। मगर बाइक सवार दो युवक इस हादसे में बाल बाल बच गए। 
accident in mahendergarh, bolero van fall into cannal, 2 killed
नहर में गिरी बोलरो, दो बच्चों की मौत
जानकारी के मुताबिक गांव झांझा तहसील बुआना जिला झूंझूनु राजस्थान निवासी यश एवं योगिता दोनों अपनी मां शर्मिला के साथ मामा के यहां गोदबलाह गए थे। बच्चों की मां के मामा के गांव पाली में लग्न समारोह पर आए थे। वहां पर बच्चों की मम्मी के मायके से भी लोग बोलरो गाड़ी में पाली गए थे। वापसी घर जाते समय उनको गांव मुंडिया खेड़ा किसी रिश्तेदार को छोड़ना था। रात 12 बजे के करीब धुंध थी जिस कारण आगे कुछ दिखाई नहीं दिया और गाड़ी नहर में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
accident in mahendergarh, bolero van fall into cannal, 2 killed
नहर में गिरी बोलरो, दो बच्चों की मौत
गाड़ी में चार महिलाएं, चार बच्चे और चार पुरुष सवार थे। गाड़ी नहर में गिरने से गाड़ी में सवार लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। पास में ही भालखी की ढाणी निवासी आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे, उन्होंने सभी की जान बचाई। योगिता पुत्री सतबीर और यश पुत्र सतबीर दोनों गाड़ी की डिग्गी में बैठे थे।

 
विज्ञापन
accident in mahendergarh, bolero van fall into cannal, 2 killed
नहर में गिरी बोलरो, दो बच्चों की मौत
​गाड़ी की डिग्गी एक घंटे की मशक्कत के बाद खुली तब तक देर हो चुकी थी। बच्चों के शरीर में पानी भर गया था। रात को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया वहां पर चिकित्सकों ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया था।  जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोगों को भी चोटें आई लेकिन उनको प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई थी। पुलिस ने मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed