फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भिखारी की प्रेम कहानी: पुलिस भी हैरान, दूसरी प्रेमिका के चक्कर में ली पहली की जान, पढ़ें-चौंकाने वाला खुलासा

Sat, 06 Mar 2021 02:23 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
A Man Arrested By Ludhiana Police In Murder Case Of A Woman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के लुधियाना जिले में एक हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक माह पहले यहां के कंगनवाल इलाके में एक खाली प्लॉट में महिला का शव मिला था। लुधियाना पुलिस मामले की जांच कर रही थी। लंबी पड़ताल के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे धर दबोचा है। 

A Man Arrested By Ludhiana Police In Murder Case Of A Woman
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कंगनवाल इलाके में एक माह पहले मिले महिला के शव की पहचान 30 वर्षीय राधा के रूप में हुई है। राधा की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके भिखारी प्रेमी ने की थी और शव खाली प्लॉट में फेंककर फरार हो गया था। आरोपी ने दूसरी प्रेमिका के जाल में फंसकर और खुद को बचाने के लिए मफलर से गला दबाकर राधा की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

A Man Arrested By Ludhiana Police In Murder Case Of A Woman
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर देहात डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि मोनू राम मूलरूप से उत्तराखंड के बागेश्वर का रहने वाला है। यहां वह ढोलेवाल के पास एक किराए के कमरे में रहता था और पैसे मांगकर रोजी-रोटी चलाता था। राधा के साथ उसके पिछले चार साल से प्रेम संबंध थे। थाना कोतवाली में आरोपी मोनू राम के खिलाफ लगभग एक वर्ष पहले चोरी का केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
A Man Arrested By Ludhiana Police In Murder Case Of A Woman
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इस कारण वह छह माह जेल में रहा और बाहर आने के बाद छह माह तक गायब रहा। इस बीच उसके किसी अन्य युवती से प्रेम संबंध बन गए। इस बारे में राधा को पता चल गया और दोनों का इसी बात को लेकर काफी झगड़ा भी हुआ। राधा ने मोनू राम को धमकी दी थी कि अगर वह उस युवती से संबंध नहीं तोड़ेगा तो वह कोतवाली थाने में शिकायत देकर उसे दोबारा जेल भिजवा देगी। क्योंकि चोरी के केस में वह पहले भी जेल जा चुका था। 

विज्ञापन
A Man Arrested By Ludhiana Police In Murder Case Of A Woman
सांकेतिक तस्वीर।

इस धमकी के बाद मोनू राम काफी डर गया। उसने तुरंत राधा से संपर्क किया और उसे बहका फुसला कर कंगनवाल में खाली प्लॉट में बुलाया। वहां दोनों में काफी बहस हुई और उसके बाद आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और मफलर को गले में ही छोड़कर फरार हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed