एक घर में जायदाद का बंटवारा खूनी हो गया। भाई-भाई की लड़ाई में एक 9 साल के मासूम की बलि चढ़ गई, देखिए
घटना पंजाब के लुधियाना की है, पुलिस के अनुसार मोहम्मद हुसैन और जमाल मास्टर सगे भाई है और दोनों अलग-अलग काम करते है। जमाल मास्टर की आजाद नगर में जैकेट बनाने की नूर गारमेंट के नाम से फैक्टरी है। घरेलू जायदाद का उनके बीच बटवारा हुआ था।
उस दौरान फैसला हुआ था कि मास्टर जमाल अपने भाई मोहम्मद हुसैन को दो लाख रुपये देंगे। जमाल काफी समय से भाई को उक्त रुपये दे नहीं रहा था। मंगलवार की रात मोहम्मद हुसैन अपने बेटे शहनवाज के साथ पैसे लेने के लिए उसकी फैक्टरी चले गए। इसी दौरान वहां कहासुनी हो गई।
बात बढ़ने पर कहासुनी हाथापाई में बदल गई और जमाल ने पास में पड़ी कैंची से पहले अपने भाई पर वार करना चाहा, लेकिन वह बच गया तो उसने अपने भतीजे शहनवाज (9) पर ही वार कर उसे घायल कर दिया और फैक्टरी को ताला लगाकर फरार हो गया। मोहम्मद हुसैन बेटे शहनवाज को पास के निजी अस्पताल ले गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच के बाद पुलिस ने शहनवाज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार डॉ. कुलवंत और डॉ. राजीव पर आधारित एक बोर्ड ने नवाज के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के दौरान नवाज के चेहरे और गले पर दो वार कैंची मिले। गले पर हुए वार की वजह से उसकी मौत हो गई।