फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेताओं के ये बिगड़ैल बेटे! किसी पर रेप तो किसी पर है मर्डर का आरोप

Wed, 09 Aug 2017 05:00 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
amarujala.com-presented by: आनंद Updated Wed, 09 Aug 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
politician leader's son who came in controversy in rape and murdering case
IAS की बेटी से छेड़छाड़ के केस में फंसा हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष का बेटे का पहला मामला नहीं है, पहले भी नेताओं के बिगड़ैल कानून को ‌हाथ में लेते रहे हैं। किसी पर रेप का आरोप है तो किसी पर मर्डर का। पिता के ऊंची पहुंच और औहदे का गलत इस्तेमाल करना इन बिगड़ेल बेटों को बखूबी आता है। ये किसी बेगुनाह पर अत्याचार क्या उसकी हत्या करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते हैं। बात-बात पर इन बिगड़ैल शहजादे गुस्से में आ जाते हैं और व्यस्त जगहों पर भी पुलिस के सामने वारदात को अंजाम दे देते हैं। आईए दिखाते हैं वो चेहरे जो हाल ही में रहे हैं चर्चाओं में।

 

आदित्य हत्याकांड रहा खूब सुर्खियों में 

politician leader's son who came in controversy in rape and murdering case
देश के बहु-चर्चित आदित्य हत्याकांड ने बिहार की राजनीति को हिला कर रख दिया था। रोड-रेज में एक शख्स आदित्य को पूर्व जेदीयू नेता के बेटे रॉकी यादव की गोली का निशाना बनना पड़ा था। रॉकी यादव ने आदित्य को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने उसकी लग्जरी कार को ओवरटेक करने की कोशिश की थी। इस विवाद के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि रॉकी की मां मनोरमा देवी से पद छिन लिया गया, इतना ही नहीं उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया और गिरफ्तारी का वारंट भी जारी किया गया।

 

पूर्व बीजेपी विधायक के बेटे की सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल

politician leader's son who came in controversy in rape and murdering case
15 अगस्त के दिन पूर्व विधायक और विवादित भाजपा नेता मंतूराम पवार के बेटे नानू पवार ने सरेआम एक शख्स को मामूली रोड-रेज विवाद पर पीटना शुरू कर दिया। नानू ने अपने दोस्तों ने भी साथ मिलकर पीड़िता की बेहरमी से पिटाई की है। नेता के बेटे की दबंगई की पूरी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
हैरान करने वाली बात है कि न तो पीड़ित पक्ष ने कोई शिकायद दर्ज कराई है और न ही पुलिस की तरफ से कोई कदम उठाया गया है। इस वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि नेताओं के बेटे अपने पिता की पहुंच का किस तरह गलत फायदा उठाते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वेश्यावृति के धंधे में जेडीएस विधायक के बेटे का नाम आया

politician leader's son who came in controversy in rape and murdering case
रोड-रेज और मारपीट के अलावा नेताओं के बिगड़ैल बेटे और भी कई गलत कामों में शामिल हैं। वेश्यावृत्ति के गौरख धंधे में बेंगलुरु के जेडीएस विधायक के बेटे का नाम सामने आया है। इस रैकेट में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें नेता के बेटे नाम गिरफ्तारी के दो दिन बाद सामने आया है। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन विधायक कृष्णाप्पा के बेटे राजीव के को गिरफ्तार किया गया है। 

 
विज्ञापन

अपने ही पिता को खत्म करने से भी नहीं चूका बेटा

politician leader's son who came in controversy in rape and murdering case
बहुजन समाज पार्टी के नेता दीपक भारद्वाज की हत्या के मामले में उनके बेटे नीतेश भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि नीतेश ने अपने पिता के किसी युवती से संबंध को लेककर उनकी हत्या कराई थी। साउथ दिल्ली के राजकोरी स्ट्रीट में घुस कर दीपक को दो लोगों ने गोली मारी थी और वह बहुत आराम से फरार हो गए थे। बताते चलें कि दीपक 15वीं लोकसभा चुनाव में बीएसपी की तरफ से पूर्वी दिल्ली सीट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। साथ ही सबसे अमीर उम्मीदवार में से एक थे जिने पास उस समय 6 बिलियन की घोषित संपत्ति थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed