{"_id":"5924561c4f1c1bab3c535b99","slug":"5-people-killed-in-major-accident-at-panipat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: जीटी रोड पर हुआ मौत का 'तांडव', 5 लोगों को रौंदते हुए निकल गया टैंकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: जीटी रोड पर हुआ मौत का 'तांडव', 5 लोगों को रौंदते हुए निकल गया टैंकर
Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 24 May 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
Panipat Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंधेरे में बचाव कार्य में लगे 5 लोगों के लिए एक तेज रफ्तार टैंकर मौत बनकर आया और सभी को अपने साथ ले गया। तस्वीरें देखिए...
2 of 8
Panipat Accident
घटना हरियाणा के पानीपत की है, जहां जीटी रोड दिल्ली-पानीपत लेन पर पसीना मोड़ के पास स्थित ढाबे के सामने मंगलवार अल सुबह हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सुबह पलटे कैंटर से अनार की पेटियों को हटाते समय दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कैंटर को टक्कर मारी और बचाव कार्य में लगे पांच को कुचल दिया।
3 of 8
Panipat Accident
मरने वालों में दो सोलन, हिमाचल के रहने वाले थे। थाना सदर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आजादपुर दिल्ली से अनार की पेटियां लेकर एक कैंटर सोलन हिमाचल प्रदेश के लिए चला। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे कैंटर गांव पसीना मोड़ के पास पहुंचा, तभी अचानक कैंटर का पिछला टायर फट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
Panipat Accident
अनियंत्रित कैंटर सड़क किनारे ढाबे के सामने पलट गया। कैंटर में लोड अनार की पेटियां जीटी रोड पर बिखर गई। जीटी रोड पर कैंटर के पलटने के बाद ढाबे पर कार्यरत दीनानाथ कॉलोनी नूरवाला निवासी कुंदन (45) व ढाबे पर बैठा गांव डाडोला निवासी कुलदीप (27) बचाव के लिए दौड़े और कैंटर से छीलका मोड़, सोलन हिमाचल प्रदेश निवासी कमल (24) व उसके दोस्त कमलेश (17) को बाहर निकाला।
विज्ञापन
5 of 8
Panipat Accident
जीटी रोड पर पलटे कैंटर का देखते हुए वहां से गुजर रहे गांव जौरासी खास, समालखा निवासी बाइक सवार जितेंद्र (28) व अजय ने अपनी बाइक रोकी और सड़क पर बिखरी अनार की पेटियां को उठाने में सोलन निवासियों की मदद करने लगे। तभी दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे तेल के टैंकर ने सड़क किनारे पलटे कैंटर को टक्कर मारी और सड़क पर बिखरे सामान को इकट्ठा कर रहे लोगों को कुचल दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।