फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 बार बिकी है ये युवती, किसान ने बनाया दुल्हन, गर्भवती हुई तो बदला फैसला

Wed, 07 Dec 2016 01:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Wed, 07 Dec 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
 4 times the sales woman, peasant bride made, conceived the decision changed
युवती की दर्दनाक कहानी

करीब 3 साल पहले घर से भागी 10 की छात्रा दिल्ली में पहली बार बिकी। फिर लुधियाना में तीन बार बिकी। खुलासा हुआ तो घर पहुंच गई, लेकिन रह न पाई। दरअसल, चौथी बार उसे 2 साल पहले उसे किसान कर्म सिंह ने 30 हजार रुपये में खरीदा था और उससे शादी कर ली थी। वहां पर वह कर्म सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर के रूप में रह रही थी, जिसका एक बच्चा भी है। उसका दूसरा बच्चा उसके पेट में है। 

 4 times the sales woman, peasant bride made, conceived the decision changed
युवती की दर्दनाक कहानी

सिरसा के ओढां थाना क्षेत्र में यह घटना फिल्मी घटना से कम नहीं थी क्योंकि महाराष्ट्र और ओढां पुलिस ने गांव घुकांवाली के एक खेत में दबिश देते हुए एक गुमशुदा लड़की अर्पणा को बरामद किया। उक्त लड़की पिछले कई वर्षों से महाराष्ट्र के पुणे शहर से गायब थी। घटना के बाद पुलिस ने लड़की अर्पणाके पति और उसके परिजनों को थाने में तलब किया। बरामद लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी परीक्षा में कम नंबर आने के कारण परिजनों के भय से पुणे से दिल्ली की ट्रेन में करीब चार वर्ष पूर्व सवार होकर चली गई थी। इसके बाद उन्होंने लड़की की काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा।

 4 times the sales woman, peasant bride made, conceived the decision changed
युवती की दर्दनाक कहानी

 इसके चलते परिजनों ने पुणे महाराष्ट्र पुलिस में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करवा दिया। अर्पणा ने कुछ दिन पूर्व अपने घर पुणे फोन करके अपनी मां को बताया था कि वो घुक्कांवाली गांव में है। उसे यहां बेच दिया गया है। वे उसको आकर ले जाएं। इस पर उसके पिता संजय बाबू राव और मां अर्चना राव पुणे पुलिस की सब इंस्पेक्टर केतकी चौहान के साथ ओढां पुलिस को लेकर लड़की के बताए ठिकाने पर घुक्कांवाली पहुंचे तो अर्पणा खेत में काम कर रही थी। वहां से पुणे पुलिस अर्पणा को अपने साथ ले गई थी, जबकि अर्पणा का बच्चा उसके दादा को सौंपते हुए उसके पिता कर्मसिंह को आरोपी माना गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
 4 times the sales woman, peasant bride made, conceived the decision changed
युवती की दर्दनाक कहानी

अर्पणा फैमिली वालों के साथ हरियाणा से पुणे चली गई थी, लेकिन अपने मासूम बेटे को भुला नहीं सकी। उसकी ममता ने वापस ससुराल आने पर मजबूर कर दिया। उसने अपने परिवार को समझाया तो राजी हो गए और उसके बाद फैमिली वालों ने उसके पति कर्मसिंह को पुणे बुलाया। जहां से खुशी-खुशी अर्पणा को कर्मसिंह की पत्नी सिमरजीत कौर के रूप में सिरसा भेज दिया। अर्पणा के साथ उसकी मां अर्चना राव ने बयान दर्ज कराए कि वे कर्म सिंह और अर्पणा के रिश्ते को सहमति देते हैं।

विज्ञापन
 4 times the sales woman, peasant bride made, conceived the decision changed
युवती की दर्दनाक कहानी

अर्पणा ने भी पुणे पुलिस और ओढां पुलिस को बयान दिया कि वह अपनी इच्छा से कर्मसिंह के साथ जिंदगी बिताना चाहती है। उसके बाद सब गांव घुक्कांवाली गए। गांव पहुंचने पर उनके फैमिली वालों और गांववासियों ने उनका स्वागत करते हुए अर्पणा और उसके मां-बाप का शुक्रिया कहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed