फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Sub-inspector swindled out of three lakh rupees; accused threatened to frame him

Ghaziabad News: उप निरीक्षक से तीन लाख ठगे, फंसाने की धमकी देने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Sub-inspector swindled out of three lakh rupees; accused threatened to frame him
इंदिरापुरम। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र निवासी उपनिरीक्षक विजय सिंह ने थाने में अपने ही परिचित गाजियाबाद के प्रह्लादगढी निवासी शाहिद के खिलाफ उधार दिए रुपये न लौटाने और झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हापुड़ में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाहिद से उनका पुराना परिचय था। वर्ष-2020 में शाहिद ने निजी काम बताकर उनसे तीन लाख रुपये उधार लिए थे और लौटाने का समय भी तय किया था। उसने कॉर्पोरेशन बैंक का एक चेक भी दिया था, लेकिन जब समय आया तो उसने रुपये लौटाने से इन्कार कर दिया। साथ ही जिलाधिकारी से शिकायत कर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed