फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Former MLA alleges discrimination in the removal of hoardings

Ghaziabad News: पूर्व विधायक ने लगाया होर्डिंग हटाने में भेदभाव का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Former MLA alleges discrimination in the removal of hoardings
साहिबाबाद। साहिबाबाद के पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने नगर निगम पर होर्डिंग हटाने में भेदभाव का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। पूर्व विधायक का आरोप है कि सड़कों से होर्डिंग उतार कर ले जा रही नगर निगम की गाड़ी को उनकी टीम ने दो अलग-अलग जगहों से पकड़ा भी, उन गाड़ियों में केवल उनके ही होर्डिंग उतार कर रखे थे। शर्मा ने कहा कि एक गाड़ी साहिबाबाद और दूसरी इंदिरापुरम क्षेत्र में पकड़ी। 112 नंबर पर कॉल कर दोनों गाड़ियों को थाने ले जाकर शिकायत दी। हालांकि, नगर निगम के अधिकारियों ने उनके कार्यकर्ता हरी लाल उर्फ सोनू पंडित के खिलाफ ही शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पूर्व विधायक ने इस मामले की गहनता से जांच करने की मांग सीपी से की है। उनका कहना है कि जब होर्डिंग हट रहे थे तो सब के हटने चाहिए थे। किसी पार्टी विशेष लोगों के होर्डिंग क्यों नहीं हटाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed