फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुत्तों के झुंड ने मासूम को नोच-नोच कर मार डाला, इससे पहले 7 बन चुके हैं शिकार

Wed, 07 Dec 2016 11:21 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 11:21 AM IST
विज्ञापन
group of dogs kills five years old child in moradabad
बच्चे की मौत के बाद बिलखती लाचार मां

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कुत्तों के झुंड ने भीकनपुर कुलबाड़ा इलाके में आतंक फैलाया हुआ है। मंगलवार को कुत्तों के झुंड ने पांच साल के मासूम पर हमला किया और उसकी जान ले ली। इस बीच वहां मौजूद मृतक बच्चे की बहन समेत तीन बच्चे किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग निकले, लेकिन मासूम अपने आप को नहीं बचा पाया। सूत्रों के अनुसार कुत्तों के हमले में आठ बच्चों की जान जा चुकी है।



मुरादाबाद-अलीगढ़ एनएच-93 से सटे ग्राम भीकनपुर कुलबाडा निवासी भट्ठा मजदूर इब्ले हसन का पांच वर्षीय बेटा अबुसेमा अपनी बड़ी बहन अरसुमा, अबुतलाह और अलिफसा के साथ मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे गांव के पास खुले मैदान में खेल रहा था।

किलर डॉग: एक और मासूम को नोचकर मार डाला, अबतक हो चुकी है 8 की मौत

group of dogs kills five years old child in moradabad
खूंखार कुत्तों का शिकार बना बच्चा अबुसेमा

बच्चे के माता-पिता के मुताबिक बच्चा पहली बार घर से बाहर खेलने के लिए निकला था। इस दौरान आठ-दस खूंखार कुत्तों ने हमला बोल दिया। बच्चे के पिता एक भट्टा मजदूर हैं और उनके तीन बच्चों में पाच साल मासूम अबुसेमा सबसे छोटा था। घटना के दौरान तीन बच्चे तो गांव की आबादी की ओर से भाग निकले लेकिन अबुसेमा को कुत्तों ने घेर कर गिरा दिया और नोचना शुरू कर दिया।

किलर डॉग: एक और मासूम को नोचकर मार डाला, अबतक हो चुकी है 8 की मौत

group of dogs kills five years old child in moradabad
दहशतजदा दिखे गांव में हंसते-खेलते रहने वाले नौनिहाल
अबुसेमा के गर्दन, पीठ, जांघ और पैरों से मांस को कुत्तों ने नोच लिया। जब ग्रामीण लाठियां लेकर पहुंचे तो कुत्तों का झुंड तेजी से दौड़ कर जंगल की ओर से भाग गया। वहीं कुत्तों का शिकार बना अबुसेमा ने कुछ देर में दम तोड़ दिया। हालांकि बच्चे को इलाज के लिए कुंदरकी पीएचसी भी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। खूंखार कुत्तों के मासूम बालक की जान लेने की घटना से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किलर डॉग: एक और मासूम को नोचकर मार डाला, अबतक हो चुकी है 8 की मौत

group of dogs kills five years old child in moradabad
बच्चे की मौत के बाद इलाके में पड़ा सन्नाटा
ग्रामीणों ने बताया कि ये खूंखार कुत्ते जंगल से बाहर आते हैं और खेल रहे बच्चों को अपना शिकार बना लेते हैं। 

-13 जनवरी को ग्राम चित्तूपुर में सात साल की सोबिया 
-17 जनवरी को मोहम्मद जमापुर में 9 साल के जुबैर
-30 जुलाई को ग्राम सीलपुर में 9 साल का रवि
-22 अक्टूबर को शेखपुर खास में दस साल की गुड़िया
-23 अक्टूबर को काजीपुरा में 10 साल की सोफिया
-03 दिसंबर को ग्राम खजरा में 13 साल के नितिन
-05 दिसंबर को ग्राम चित्तूपुर में दस साल की रहनुमा
-06 दिसंबर को भीकनपुर में पांच साल की अबुसेमा
विज्ञापन

किलर डॉग: एक और मासूम को नोचकर मार डाला, अबतक हो चुकी है 8 की मौत

group of dogs kills five years old child in moradabad
बेहाल पिता इब्ले हसन और परिजन
हैरान करने वाली बात है कि ये शातिर कुत्ते बच्चों को घेरते हैं और फिर उनके गर्दन पर वार करके मार देते हैं। फिर ये कुत्ते  बच्चों को नोचने लगते हैं। बच्चों के साथ होने वाली इन वारदातों पर लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है और वे प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed