फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मौत' की बारिश: कहीं छत गिरी तो कहीं बिजली, 4 की मौत

Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 30 Jun 2017 09:55 AM IST
विज्ञापन
4 death in punjab due to heavy rain
Punjab Rain
पंजाब के लोगों पर आज बारिश मौत बनकर टूटी। कहीं घरों के छत गिर गए तो कही लोग बिजली की चपेट में आ गए, देखिए
4 death in punjab due to heavy rain
Punjab Rain
पहला मामला पंजाब के बठिंडा का है, जहां तेज आंधी के बाद शुरू हुई बारिश वीरवार शाम तक जारी रही। इस वजह से सिरकी बाजार के अंदर पानी भर गया। यहां बिजली के खंभे में करंट आने से कुलदीप सिंह (32) की मौत हो गई। वह लकड़ी के मिस्त्री का काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते 3 दिनों से बिजली विभाग को उक्त खंभे में करंट आने के बारे में सूचित किया जा रहा था। वहीं  विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। 
4 death in punjab due to heavy rain
Punjab Rain
दूसरा मामला मोगा का है, जहां बुधवार आधी रात के बाद लगातार 8 घंटे बारिश हुई। इससे अंडरब्रिज में तकरीबन 6 फुट तक पानी भर गया। यहां बारिश में नहाते बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। थाना सिटी साउथ पुलिस के मुताबिक आकाश राम (11) निवासी अगवाड़ हाकम बारिश में नहा रहा था। इस दौरान गली बारिश के पानी से भर गई। वह पानी में तैरती किसी चीज को पकड़ने लगा तो वहां लगे बिजली के खंभे में करंट होने से वह चपेट में आ गया। पुलिस के मुताबिक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 death in punjab due to heavy rain
Punjab Rain
तीसरा मामला पटियाला का है, जहां पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के से बुधवार रात धीरू की माजरी इलाके में एक मकान की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसका दादा घायल हो गया।
विज्ञापन
4 death in punjab due to heavy rain
Punjab Rain
संबंधित सिविल लाइन थाने के एएसआई अंग्रेज सिंह ने बताया कि बुधवार रात धीरू की माजरी इलाके में रहने वाले लक्ष्मण सिंह का बेटा परविंदर अपने दादा चानन सिंह (70) के साथ घर में मौजूद था। इसी बीच बारिश के कारण घर की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से परविंदर बुरी तरह से घायल हो गया, जबकि उसके दादा को सिर व पैर में मामूली चोटें आईं। गंभीर हालत में परविंदर को स्थानीय कोलंबिया एशिया अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत बताया। परविंदर के पिता लक्ष्मण सिंह पेशे से मजदूरी था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed