इलाज के लिए अस्पताल लाए गए कैदियों ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया, लेकिन इस पुलिसवाले की बहादुरी देखिए अकेला ही लड़ता रहा...
घटना हरियाणा के पंचकूला की है, जहां डकैती के मामले में अंबाला जेल से इलाज के लिए पंचकूला लाए एक भिवानी निवासी कैदी को छुड़ाकर छह से सात बदमाश फिल्मी अंदाज में बाइक और एक इंडिका कार में फरार हो गए।
अस्पताल में हुई वारदात में कैदी को छुड़ाने के लिए आरोपियों ने पहले पुलिसकर्मियों, नर्स और गार्ड की आंखों पर जहरीली स्प्रे डाली। यह ऐसा स्प्रे था जो मिर्च से भी तीखा था। एक कांस्टेबल ने जब उनका पीछा करने की कोशिश की तो उसे रोकने के लिए बदमाशों ने फायर भी किया।
हैरत की बात यह है कि अस्पताल परिसर की इमरजेंसी से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बाद बावजूद दोनों गेट से अपराधी निकलने में कामयाब रहे। मामले में न तो जेल और न ही पंचकूला पुलिस कैदी को फरार होने से रोक सकी।
शनिवार को सुबह करीब 10 बजे अंबाला जेल से दो कैदियों को सिविल अस्पताल लाया गया। आरोपी दीपक, जिसके खिलाफ पिंजौर और बरवाला में डकैती व चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक एमआरआई के बाद जब कांस्टेबल राकेश, कैदी दीपक को लेकर लौट रहा था तो कॉरिडोर में पहले एक युवक ने मिर्च पाउडर का स्प्रे कर दिया।