माता चिंतपूर्णी में माथा टेककर वापस लौट रहे थे तभी उनकी बाइक एक टेंपो ट्रेवलर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक में आग लग गई और... तस्वीरें देखिए
घटना पंजाब के जालंधर की है, जहां होशियारपुर रोड पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वे माता चिंतपूर्णी में माथा टेककर वापस लौट रहे थे कि आदमपुर में उनकी बाइक टेंपो ट्रेवलर से जा टकराई।
इसके बाद बाइक में आग लग गई। मृतकों की पहचान जगपाल चौधरी, उनके बेटे साहिल और संदीप के तौर पर हुई है। तीनों मूल रूप से झारखंड के रहने वाले थे। वे कई सालों से आदमपुर के सग्गरां मोहल्ला में रह रहे थे।
जगपाल चौधरी अपने बेटे साहिल और संदीप के साथ बाइक पर सवार होकर रविवार को माथा टेकने चिंतपूर्णी गए थे। सोमवार सुबह करीब पांच बजे वापस लौटते समय आदमपुर के पास हुए हादसे में तीनों की मौत हो गई।
टेंपो ट्रेवलर जालंधर के किसी राजकुमार के नाम पर है। चालक उसमें सवारियां लेकर मां चिंतपूर्णी के लिए निकला था। हादसे के चालक मौके से फरार हो गया तो सवारियां भी उतरकर टेंपो से निकलकर पैदल ही चली गयी।