फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी से परेशान हुआ व्यक्ति, बहन को बोला- मरने जा रहा हूं, सबकुछ इसे दे देना

Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा) Updated Thu, 01 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
28 year old man commit suicide after texting sister
पत्नी से परेशान होकर दी जान
एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने इस कदर परेशान कर दिया कि उसने मरने से पहले पत्नी के बारे में बहुत कुछ लिखा और बहन को मैसेज कर दिया, पढ़िए
28 year old man commit suicide after texting sister
man body
मैं पत्नी और वकील से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। बहन के व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर युवक पश्चिमी यमुना नहर में कूद गया। युवक की बाइक और मोबाइल सिटी सेंटर के नजदीक मिला। तीन दिन बाद शव ठसका पुल से मिला।
28 year old man commit suicide after texting sister
man body
कांसापुर की रामनगर कॉलोनी निवासी गगनदीप ने बताया कि उसके भाई वरिंद्र पाल (28) रविवार शाम माडल कालोनी स्थित अपनी बड़ी बहन के घर गया था। शाम के समय बहन को खाना बनाने के लिए कहा और घर से चला गया। कुछ देर बार बहन के व्हाट्सएप पर वरिंद्र का मैसेज आया कि मैं अपनी पत्नी और वकील से परेशान होकर सुसाइड कर रहा हूं। उसकी मौत का जिम्मेवार उसकी पत्नी और वकील हैं। उसकी बाइक सिटी सेंटर के पिछले गेट पर खड़ी है। मैसेज भेजने के बाद उसका नंबर बंद हो गया। बहन ने भाई के मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
28 year old man commit suicide after texting sister
man body
इसके बाद वह सिटी सेंटर के पिछले गेट गई तो वहां वरिंद्र की बाइक और मोबाइल मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। नहर में कूदने की आशंका पर परिजन नहर में तलाश कर रहे थे। बुधवार सुबह ठसका पुल के नजदीक एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद वरिंद्र के परिजन पहुंच गये। उन्होंने शव की शिनाख्त वरिंद्र पाल के रूप में की। परिजनों का आरोप है कि वरिंद्र की मौत का जिम्मेवार उसकी पत्नी व एक वकील है। 
विज्ञापन
28 year old man commit suicide after texting sister
man body
शक के कारण ढाई साल पहले छोड़कर चली गई थी पत्नी 
वरिंद्र के भाई गगनदीप ने बताया कि वरिंद्र की शादी करीब सात साल पहले देहरादून निवासी महिला के साथ हुई थी। उनका एक बेटा भी है। उसका भाई डीजे का काम करता था और पत्नी उस पर शक करती थी। इसीलिए वह उसे छोड़कर चली गई। पिछले ढाई साल से उनका कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। वह पत्नी से परेशान था। इसलिए उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed