42 लाख की जाली करेंसी मिलने के बाद मामला खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है, फिर से लाखों के जाली नोट मिले है। देखिए
2 of 8
मोहाली नकली नोट गैंग के मास्टरमाइंड का ड्राइवर गिरफ्तार
पंजाब के मोहाली में 42 लाख की जाली करेंसी मामले के मास्टर माइंड अभिनव के ड्राइवर प्रमोद के पकड़े जाने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रमोद की निशानदेदी से 19 लाख 84 हजार रुपये की नई जाली करेंसी बरामद की है। सारे नोट दो हजार रुपये के हैं।
3 of 8
मोहाली के जाली नोट के कारोबारी
यह राशि पुलिस ने जगतपुरा के एक घर से बरामद की है। बताया जा रहा है कि वहां प्रमोद किराए पर रहता था। उक्त एरिया में रहने वाले लोगों व घर के मालिक से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। ताकि नोटों के काले कारोबार से पर्दा उठाया जा सके। सोहाना थाने के एसएचओ हरसिमरन बल ने भी इसकी पुष्टि की है।
4 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पुलिस की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ प्रमोद को साथ लेकर जगतपुरा के उस घर में दबिश दी। जहां पर प्रमोद किराए पर रहता था। इस दौरान पुलिस ने हरे और काले रंग के लिफाफे में रखे 19 लाख 84 हजार रुपये के नोट बरामद किए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उक्त नोट नकली हैं।
5 of 8
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने तुरंत उन्हें कब्जे में लेकर केस प्रॉपर्टी बना दिया। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिक्रयोग है कि 30 नवंबर को सोहाना पुलिस ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर स्पेशल नाके के दौरान क्यू सीरीज की वीआईपी नंबर वाली बत्ती लगी ऑडी कार को दबोचा था। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई थी।