{"_id":"585ac3634f1c1ba107e3975c","slug":"2000-rupee-fake-note-mohali-gang-master-mind-arrested","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहाली के मास्टरमाइंड का खेल देखिए, फिर से लाखों की जाली करेंसी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहाली के मास्टरमाइंड का खेल देखिए, फिर से लाखों की जाली करेंसी बरामद
Thu, 22 Dec 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
42 लाख की जाली करेंसी मिलने के बाद मामला खत्म होता नहीं दिखाई दे रहा है, फिर से लाखों के जाली नोट मिले है। देखिए
2 of 8
मोहाली नकली नोट गैंग के मास्टरमाइंड का ड्राइवर गिरफ्तार
पंजाब के मोहाली में 42 लाख की जाली करेंसी मामले के मास्टर माइंड अभिनव के ड्राइवर प्रमोद के पकड़े जाने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने प्रमोद की निशानदेदी से 19 लाख 84 हजार रुपये की नई जाली करेंसी बरामद की है। सारे नोट दो हजार रुपये के हैं।
3 of 8
मोहाली के जाली नोट के कारोबारी
यह राशि पुलिस ने जगतपुरा के एक घर से बरामद की है। बताया जा रहा है कि वहां प्रमोद किराए पर रहता था। उक्त एरिया में रहने वाले लोगों व घर के मालिक से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। ताकि नोटों के काले कारोबार से पर्दा उठाया जा सके। सोहाना थाने के एसएचओ हरसिमरन बल ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
मोहाली में नकली नोट छापने वाले गैंग का मास्टरमाइंड अभिनव वर्मा
जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम पुलिस की टीम ने पूरी प्लानिंग के साथ प्रमोद को साथ लेकर जगतपुरा के उस घर में दबिश दी। जहां पर प्रमोद किराए पर रहता था। इस दौरान पुलिस ने हरे और काले रंग के लिफाफे में रखे 19 लाख 84 हजार रुपये के नोट बरामद किए। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उक्त नोट नकली हैं।
विज्ञापन
5 of 8
मोहाली में नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
पुलिस ने तुरंत उन्हें कब्जे में लेकर केस प्रॉपर्टी बना दिया। साथ ही पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जिक्रयोग है कि 30 नवंबर को सोहाना पुलिस ने जगतपुरा टी-प्वाइंट पर स्पेशल नाके के दौरान क्यू सीरीज की वीआईपी नंबर वाली बत्ती लगी ऑडी कार को दबोचा था। इस दौरान जब कार की तलाशी ली गई तो 42 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।