मां अपने बच्चों के लिए वो इंसान होता है, जिसे वे दर्द में सबसे पहले याद करते हैं। लेकिन वहीं मां अगर उन्हें दर्द देने की वजह बन जाए तो इससे क्रूर कुछ नहीं हो सकता। ऐसे ही मां के बच्चों के साथ हैवानियत बरतने के मामले दिन-ब-दिन बढ़ रहे हैं, कहीं एक मां, अपने बच्चे को जमीन पर पटक रही है तो कहीं उसे पैरों से कुचल रही है।
अगर साल 2016 को ही देखे तो इस साल में ऐसे रोंगटे खड़े करने वाले मामले सामने आए।आइए बताते हैं वो क्रूर मामले, जो कैद हुए सीसीटीवी में और बच्चों के साथ होने वाली क्रूरता आई सामने...
वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद
राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो में एक मां ने अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे पर कई जुल्म ढहाए। घटना दिल्ली के गीता कालोनी इलाके की है, जहां मां ने बच्चे को बुरी तरह पीटा और उसके बाद उसे जमीन पर उठाकर पटक दिया। मां यही नहीं रूकी उसने बच्चे को पैर से कुचलना भी चाहा।
वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद
जब बच्चा जोर जोर चीखने लगा तब बच्चे की चाची को इसकी खबर लगी। तब चाची ने बच्चे की जान बचाई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये सारी वारदात कैद हैं। पुलिस के मुताबिक करीब आठ साल पहले आरोपी सपना (बदला हुआ नाम) की गीता कॉलोनी निवासी युवक से शादी हुई थी। सपना का पति प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के बाद इनके तीन बच्चे हुए थे।
वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में हुईं कैद
उत्तर प्रदेश के बरेली से भी एक क्रूर मां की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई। तस्वीरों में देखें किस तरह मां अपने मासूम बच्चे की पिटाई करती थी। बच्चे को पीटने के आरोप में महिला के खिलाफ उसके पति ने पुलिस में एफआई आर दर्ज कराई है। पिता के ड्यूटी पर जाने के बाद मां, मासूम बेटे की पिटाई करती थी। पड़ोसियों ने पिता से शिकायत की थी कि जब वह ड्यूटी पर चले जाते है तब उनके घर से बच्चे के रोने की आवाज आती है।
वो घटनाएं जिनमें मासूमों के साथ पार की गई हैवानियत की हदें, CCTV में कैद
गुजरात के सूरत के पालनपुर में एक कुंवारी मां के नवजात बेटी को बिल्डिंग से नीचे फेंकने की घटना भी सामने आई। चौंका देने वाली बात है कि 16 साल की कुंवारी मां ने कथित तौर पर बच्ची को घर में ही जन्म दिया था। लेकिन बदनामी के डर से परेशान मां ने बच्ची को पैदा होने के दो घंटे बाद ही फेंक दिया।
पुलिस के मुताबिक वो बदनामी के डर से परेशान थी और इसी वजह से उसने कुछ घंटों पहले हुई नवजात का कत्ल कर दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। बच्ची की लाश दिखने के बाद बिल्डिंग के एक निवासी ने पुलिस को इसकी खबर दी।