फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर युवराज सिंह से लीजिए कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचने का मूल मंत्र

Sun, 22 Jul 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Updated Sun, 22 Jul 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh made awareness about cancer in mohali
क्रिेकेटर युवराज सिंह
स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह शनिवार को वीआर पंजाब मॉल पहुंचे। जहां उन्होंने कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक भी किया। इस दौरान उनकी मां व अन्य पारिवारिक सदस्य भी साथ थे। क्रिकेटर युवराज की झलक पाने को उनके प्रशंसक बेताब दिखे। वहीं, युवराज ने भी अपने प्रशंसकों का पूरा ख्याल रखा। उन्होंने आटो ग्राफ व सेल्फी तक दी। मॉल में युवराज सिंह ने कैंसर के लिए बनाई गई अपनी संस्था के बारे में लोगों को जानकारी दी। 


 
Cricketer Yuvraj Singh made awareness about cancer in mohali
युवराज सिंह
कैंसर के बारे में क्रिकेटर युवराज सिंह ने लोगों को जागरूक भी किया। उन्होंने इस दौरान कैंसर से लड़ने के लिए लव डेयर एंड इंस्पायर का मूल मंत्र दिया। युवराज सिंह ने बताया कि कैंसर से उबरने के लिए उन्होंने स्लो एंड स्टडी फॉर्मूले पर काम और यह काफी फायदेमंद रहा है। इसी के तहत दूसरे लोगों की भी मदद कर रहा हूं। 

 
Cricketer Yuvraj Singh made awareness about cancer in mohali
युवराज सिंह
यूवीकैन है युवराज सिंह की संस्था
क्रिकेटर युवराज सिंह ने कैंसर पीड़ितों की मदद के लिए यूवीकैन नाम की संस्था बनाई है। यह संस्था कैंसर पीड़ितों की मदद करती है। बता दें कि युवराज सिंह ने कैंसर से पीड़ित होने के बाद लोगों की मदद के लिए एक संस्था खोलने पर विचार किया था। इससे बाद उन्होंने इस संस्था को मूर्त रूप दिया। युवराज सिंह ने बताया कि यूवीकैन का मतलब, यू- आप, वी- हम और कैन का मतलब कैंसर है। इसी के जरिए हम सभी इस बीमारी को जड़ से मिटाने में लगे हुए हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh made awareness about cancer in mohali
युवराज सिंह
कई लोगों को बनाया पॉजिटिव
क्रिकेटर युवराज सिंह कैंसर जैसी घातक बिमारी का शिकार हो चुके हैं। उन्हें पता है कि कैंसर जैसी घातक बीमारी से लड़ना कितना मुश्किल है। लेकिन वो इस काम को आसान बनाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि कैंसर से पीड़ित हमने कई लोगों को पॉजिटिव बनाना है। 


 
विज्ञापन
Cricketer Yuvraj Singh made awareness about cancer in mohali
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
पंजाब है कैंसर से पीड़ित
क्रिकेटर युवराज सिंह ने खासकर पंजाब पर फोकस करते हुए कहा कि पंजाब कैंसर का हब है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग इससे पीड़ित हैं। पिछले एक साल से पंजाब में रोजाना औसतन 17 से 18 मौते कैंसर की वजह से हो रही है। खासकर हमारा फोकस ग्रामीण इलाकों में हैं। कैंसर के खिलाफ हमारी इस लड़ाई में कई लोग साथ दे रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed