ट्राले के उपर से निकली ट्रेन, 4 जिंदगियां खत्म, तस्वीरें
बठिंडा-मानसा हाइवे रोड पर बने फाटक को तोड़कर एक ट्राला ट्रैक के बीच आ गया, इसी बीच आई ट्रेन उसके उपर से निकल गई। देखिए, खौफनाक तस्वीरें।
ट्राले के उपर से निकली ट्रेन, 4 जिंदगियां खत्म, तस्वीरें
हादसे में टॉले में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। लालगढ़ से बठिंडा होती हुई गुवाहाटी जा रही अवध असम एक्सप्रेस करीब साढे़ छह घंटे तक वहीं पर रुकी रही।
ट्राले के उपर से निकली ट्रेन, 4 जिंदगियां खत्म, तस्वीरें
मृतकों की पहचान ड्राइवर पहाड़ू राम निवासी जोधपुर, दिलेर सिंह व उदय सिंह निवासी बीकानेर और सुबेघ सिंह निवासी जोधपुर के तौर पर हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर मौड मंडी पुलिस मौके पर पहुंची।
ट्राले के उपर से निकली ट्रेन, 4 जिंदगियां खत्म, तस्वीरें
बठिंडा-मानसा हाइवे रोड स्थित गांव भाई बख्तौर में बने रेलवे फाटक पर बुधवार-वीरवार मध्यरात्रि दो बजे एक टॉला फाटक तोड़कर वहां से गुजर रही अवध असम एक्सप्रेस से टकरा गया। इससे टॉला कई हिस्सों में बंट गया। टॉले में सवार चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।
ट्राले के उपर से निकली ट्रेन, 4 जिंदगियां खत्म, तस्वीरें
बठिंडा रेलवे स्टेशन मास्टर प्रदीप कुमार शर्मा का कहना है कि अवध असम एक्सप्रेस गुवाहाटी जा रही थी कि गांव भाई बख्तौर में एक टॉला फाटक तोड़ते हुए ट्रेन से टकरा गया। इससे टॉला में सवार चारों लोगों की मौत हो गई। वहीं ट्रेन में सवार किसी भी व्यक्ति का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।