फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई-बहन में थी मोहब्बत, घरवालों को रास न आई, मार डाला

Fri, 11 Dec 2015 09:06 AM IST
Updated Fri, 11 Dec 2015 09:06 AM IST
विज्ञापन

भाई-बहन में थी मोहब्बत, घरवालों को रास न आई, मार डाला

cousin brother sister honour killing at karnal
चचेरे भाई-बहन एक दूसरे से प्यार करते थे। प्यार में रिश्तेदारी को बाधा बनते देख घर से भागे, लेकिन बच नहीं पाए। युवती के परिजनों ने दोनों को जहर दे दिया। देखिए, मामला।

भाई-बहन में थी मोहब्बत, घरवालों को रास न आई, मार डाला

cousin brother sister honour killing at karnal
मामला, हरियाणा के करनाल से जुड़ा है। घर से भागे चचेरे भाई-बहन को लड़की के परिवार वालों ने जहर देकर मार डाला। बेहोशी की हालत में मिलने के बाद दोनों को गंभीर हालत में कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। युवक शादीशुदा था और उसका एक बेटा भी है। मृत्यु पूर्व दोनों ने ही लड़की के परिजनों और रिश्तेदारों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है।

भाई-बहन में थी मोहब्बत, घरवालों को रास न आई, मार डाला

cousin brother sister honour killing at karnal

पुलिस के अनुसार यूपी के मुजफ्फर नगर जिले के कराना क्षेत्र के गढ़ीहसनपुर वासी युवक संजय (21) और युवती बोहती देवी (18) चचेरे भाई बहन हैं। तीन साल से इनमें प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय और बोहती 15-16 दिन से घर से फरार थे। बुधवार को वह चंडीगढ़ से ट्रेन में सवार होकर शाम छह बजे करनाल रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। बकौल पुलिस, यहां पर लड़की के परिवार वालों ने दोनों को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाई-बहन में थी मोहब्बत, घरवालों को रास न आई, मार डाला

cousin brother sister honour killing at karnal

परिजनों ने इनको अपनी गाड़ी में बिठाया और जहर देकर मॉडल टाउन एरिया में छोड़ गए। ये बयान प्रेमी जोड़े ने मजिस्ट्रेट के सामने भी दिया। मॉडल टाउन एरिया से प्रेमी जोड़ा महिला थाने के समीप पहुंचा तो उनकी हालत बिगड़ने लगी। इस पर वह महिला पुलिस थाने में पहुंचे। पुलिस ने उनको तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया। इलाज के दौरान आधे घंटे बाद पहले बोहती देवी और बाद में संजय ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

भाई-बहन में थी मोहब्बत, घरवालों को रास न आई, मार डाला

cousin brother sister honour killing at karnal

परिवार वालों को उनके चंडीगढ़ से ट्रेन के जरिये आने और करनाल में उतरने की इतनी पक्की सूचना कैसे मिली यह रहस्य बना हुआ है। सिविल लाइन थाना के प्रभारी प्रतीक कुमार का कहना है कि युवक-युवती ने युवती के परिजनों पर जहर देने का आरोप लगाया है। जीआरपी के एसएचओ अजय कुमार ने कहा कि लड़की के परिजनों ने जहरीला पदार्थ देकर इस वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल तफ्तीश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed