{"_id":"58a7f22b4f1c1bac12d84241","slug":"couple-captured-video-before-committing-suicide-and-told-about-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाई वीडियो, कुछ यूं सुनाया दिल का दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाई वीडियो, कुछ यूं सुनाया दिल का दर्द
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर(पंजाब)
Updated Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने वीडियो बनाई और उसमें अपने दिल का दर्द उड़ेल दिया। वीडियो इतना दर्दनाक है कि सुनकर आपकी आंखों में पानी आ जाएगा।
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाया वीडियो
घटना पंजाब के होशियारपुर की है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। उन्होंने यह कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाया था, जो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और परिवार वालों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही दोनों का संस्कार एक साथ और एक ही जगह पर करने की इच्छा जताई।
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाया वीडियो
वीडियो में लड़की ने कहा कि उसके परिवार वालों ने दोनों के साथ खूब मारपीट की। साथ ही जाने से मारने की धमकी भी दी। लड़की ने कहा कि उसके घर वालों ने उसके प्रेमी के परिवार को भी खत्म करने की बात कही। इसके बाद दोनों कस्बा हरियाना के गांव सौतला के शमशानघाट में बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस उन्हें उठाकर अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाया वीडियो
थाना हरियाना प्रभारी सोमनाथ ने बताया कि किसी ने फोन पर सूचना दी कि गांव सौतला में के शमशानघाट में औरत और नौजवान बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि दोनों तड़प रहे थे। यह देखकर तुरंत एंबुलेंस बुलाई गई और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सुरिंदर कौर चौका थाना गढ़दीवाला की रहने वाली है और नौजवान जरनैल सिंह पुत्र हजारा सिंह निवासी गांव कंग माई का था।
विज्ञापन
सुसाइड करने से पहले प्रेमी जोड़े ने बनाया वीडियो
सोमनाथ ने बताया कि जांच दौरान पता चला है कि मृतक जरनैल सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। जरनैल सिंह और सुरिंदर कौर के बीच नाजायज प्रेम संबंध थे, जिसकी चलते उन्होंने उक्त स्थान पर इकट्ठे होकर कोई जहरीली दवाई निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। गौरतलब है कि सुरिंदर कौर के पति सुरिंदर सिंह, जो लगभग 5 साल से विदेश में हैं। उसका एक 17 साल का लडका और 16 साल की लड़की है।