फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फील्ड जॉब है तो चेहरे को फेसवॉश से तीन से चार बार धोएं...ब्यूटी एक्सपर्ट से लीजिए पांच टिप्स

Wed, 29 Apr 2020 11:38 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 29 Apr 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Beauty Expert Tips Regarding Safety
सांकेतिक तस्वीर
लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में सोमवार को सवालों के जवाब दिए ब्यूटी एक्सपर्ट तान्या गुप्ता ने।


आज के हमारे एक्सपर्ट
आज हमारे पैनल में वरिष्ठ मनोचिकित्सक डॉ. सतीश कुमार थॉपर हैं। डॉ. थापर से बच्चों के बदलते व्यवहार, आदत और उनके मनोविज्ञान के संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। सवाल शाम चार बजे तक chd-cityreporter@chd.amarujala.com पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप पर भेज दें। सवाल पूछते समय बच्चों की उम्र, सवाल पूछने वाले का नाम और जगह का जरूर उल्लेख करें।
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Beauty Expert Tips Regarding Safety
सांकेतिक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 22 साल है। मुझे पिंपल की प्राब्लम है। स्किन काफी ऑयली है।  इसके लिए मुझे क्या करना चाहिए। - मोनिका, चंडीगढ़
जवाब: सबसे पहले आप आयली खाना बंद कर दें। पानी ज्यादा पीएं। फेशवॉस से चेहरे को दिन में तीन से चार बार धोएं। फेसवॉश करते वक्त अपनी टॉवेल को हर बार बदलें। बर्फ के टुकड़े को किसी कपड़े में रखकर चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। आपको मैं एक पेस्ट बताती हूं। उसे लगाने से आपको फायदा मिलेगा। आधा स्पून एलोवेरा जेल, 3/4 दालचीनी पाउडर, पुदीने के दो-तीन ड्राप को मिलाकर एक पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर अप्लाई करें। आराम आएगा।
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Beauty Expert Tips Regarding Safety
सांकेतिक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 17 साल है। पिछले एक साल से मेरे बालों की थिकनेस बिल्कुल कम हो गई है। अब मुझे ऐसा लग रहा है कि जैसे मेरे स्कल्प जगह-जगह से खाली हो रहा है। हेयर फॉल ज्यादा नहीं है, लेकिन स्कल्प पर बाल कम हो रहे हैं। - रिया, चंडीगढ़
जवाब: आपकी प्राब्लम को देखने के बाद ही कुछ ठोस बता पाऊंगी। फिर भी आप कुछ ट्राई कर सकते हैं। लाइट शैंपू ट्राई करना है। कोई भी आयुर्वेदिक शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम रोगन तेल में प्याज का रस और विटामिन ई के कैप्सूल मिक्स करें। उसे रूट्स पर धीरे-धीरे लगाएं। नारियल तेल में भी विटामिन ई के कैप्सूल मिलाकर रूट्स पर अप्लाई कर सकते हैं। रोज तेल लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Beauty Expert Tips Regarding Safety
सांकेतिक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 32 साल है। मेरा चेहरा आयली है और चेहरे पर वाइटहेड्स हैं। ऐसी स्किन के लिए क्या करना चाहिए। - रितेश, चंडीगढ़
जवाब: यदि आपके वाइटहेड इंटर्नली हैं तो आपको डाक्टर, स्किन स्पेशलिस्ट या सैलून में दिखाना होगा। यदि नहीं तो फेस पर एक पैक लगाएं। पैक में एक स्पून चावल का आटा, उसमें तीन से चार बूंदे नींबू की, एलोवेरा जेल का पैक बनाकर हफ्ते में तीन से चार बार लगाएं।
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Beauty Expert Tips Regarding Safety
सांकेतिक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 26 साल है। मेरा फील्ड जॉब है। समय-समय पर फेशियल कराती हूं। लेकिन मैं आपसे जानना चाहती हूं कि रोज अपने फेस को साफ और फ्रेश कैसे रखूं। - वैशाली, जीरकपुर
जवाब: आपने यह नहीं बताया कि फेस आयली है या ड्राई। फेस को फेसवॉश से दिन में तीन से चार बार धोएं। सन प्रोटेक्शन लेना है। घर के अंदर हो या बाहर। लैपटॉप व मोबाइल से निकलनी वाली रेंज से स्किन डैमेज होती है। फोन को भी सैनिटाइज करना जरूरी है। आप एक फेस पैक ट्राई करें। एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 3/4 काफी पाउडर, नींबू की चार से पांच बूंदें और थोड़ा सा गुलाब जल डालकर पेस्ट बना लें। हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed