फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ योग से वजन कम नहीं होगा, डाइट पर भी कंट्रोल रखें, डॉक्टर ने पूछे गए 5 सवालों के पढ़ें जवाब

Tue, 28 Apr 2020 12:37 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Apr 2020 12:37 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consltantancy Via Hello Doctor Helpline
फाइल फोटो
लॉकडाउन में लोगों की परेशानियों को दूर करने के लिए शुरू की गई अमर उजाला हेल्पलाइन में सोमवार को सवालों के जवाब दिए फिटनेस एक्सपर्ट डॉ. नीलम ने। आज हमारे पैनल में ब्यूटी एक्सपर्ट तान्या गुप्ता हैं। आप तान्या से हेयर, फेस, हाथ, पैर  या अन्य ब्यूटी से संबंधित सवाल पूछ सकते हैं। सवाल शाम चार बजे तक chd-cityreporter@chd.amarujala.com पर मेल या 8054009839 पर व्हाट्सएप पर भेज दें। अपना नाम, उम्र और जगह के बारे में लिखना न भूलें।
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consltantancy Via Hello Doctor Helpline
सांकेतिक तस्वीर
सवाल : मैं लगभग रोज 15-20 मिनट डंबल्स के साथ एक्सरसाइज करता हूं। रमजान के महीने में एक्सरसाइज व डाइट का तालमेल कैसे बैठाऊं, ताकि मेरा शरीर फिट रहे। एक्सरसाइज के लिए बेस्ट टाइम व डाइट में क्या महत्वपूर्ण है।
- हुसैन खान, चंडीगढ़
जवाब: खाली पेट स्ट्रेंथ ट्रेनिंग नहीं करनी चाहिए। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग में कार्ब्स जरूरी होता है। इससे बाडी का एनर्जी लेवल हाई रहता है। यदि रमजान के महीने में अपनी ट्रेनिंग जारी रखना चाहते हैं तो सुबह सहरी के वक्त अच्छी प्रोटीन डाइट लें। एक घंटे बाद एक्सरसाइज कर सकते हैं।
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consltantancy Via Hello Doctor Helpline
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 30 साल है। मैं योग करती हूं, लेकिन वजन कम नहीं हो रहा। कमर के चारों तरफ फैट जमा है। डाइट व एक्सरसाइज के बारे में बताएं।
- रोशनी, डेराबस्सी
जवाब: सिर्फ योग से वजन कम नहीं होगा। खाने पर कंट्रोल जरूरी है। खाने में कार्ब्स, प्रोटीन और फैट का बैलेंस बैठाना होगा। खाने की प्लेट में 40-45 फीसदी कार्ब्स, 40 फीसदी प्रोटीन और 15-20 फीसदी फैट रखना होगा। कार्ब्स दो तरह के होते हैं। गुड कार्ब्स में गेहूं के आटे की रोटी, ओट्स, पोहा, चावल, सब्जियां इत्यादि शामिल हैं, जबकि बेड कार्ब्स में शुगर, मैदा, पैकेट व प्रिजर्वेटिव्स फूड। आप गुड कार्ब्स खाएं। फैट भी दो तरह के होते हैं। गुड फैट में घी, अंडे की जर्दी, पीनेट, पीनेट बटर आते हैं, जबकि बैड फैट में रिफाइंड, रिफाइंड से तली चीजें। इसमें भी आपको गुड फैट चुनना होगा। शरीर से फैट सिर्फ एक जगह से कम नहीं होता, बल्कि हर उस हिस्से पर असर पड़ता है, जहां फैट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consltantancy Via Hello Doctor Helpline
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल: मेरी उम्र 36 साल है। साल 2017 में डिलीवरी हुई थी। उसके बाद मेरा वजन बढ़ गया है। मैं रोजाना एक घंटे वॉक करती हूं। तनाव की वजह से भी वजन बढ़ रहा है।
- रेखा कुकरेजा, सकेतड़ी, पंचकूला
जवाब: आप एक काम कीजिए। जब एक घंटे की वॉक करती हैं तो नोट कीजिए कि कितने किलोमीटर की दूरी तय की। अगले दिन एक घंटे में थोड़ा ज्यादा चलना होगा। मान लीजिए कि एक घंटे में आप तीन किलोमीटर चलते हैं तो अगले दिन एक घंटे में तीन किलोमीटर 200 मीटर की दूरी तय करें। हर तीन दिन बाद क्षमतानुसार दूरी बढ़ानी है। डाइट पर ध्यान रखना होगा। रोशनी को जो मैंने डाइट बताई है, वही आपको फॉलो करनी होगी। हर हफ्ते छह दिन वॉक करें। योग भी करें। यू ट्यूब पर काफी वीडियो हैं। इससे तनाव कम होगा।
विज्ञापन
Coronavirus, Lockdown, Curfew, Medical Consltantancy Via Hello Doctor Helpline
प्रतीकात्मक तस्वीर
सवाल : मेरी उम्र 16 साल है। मेरा वजन सिर्फ 30 किलो है। हाइट पांच फुट 11 इंच है। वजन और हाइट कैसे बढ़ सकती है।
- भूमिका, कुराली
जवाब: हाइट बढ़ाने के लिए तडासन योग व हैगिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। अगले दो साल तक आपकी हाइट बढ़ने की गुंजाइश है। कई लोगों का बेसिक मेटाबोलिक रेट हाई होता है। उनका खाना जल्दी पचता है। आप कार्ब्स डाइट के साथ नंबर आफ मील (ज्यादा बार खाना) बढ़ाएं। यदि भूख नहीं लगती तो फिजिशियन से चेक करवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed