{"_id":"4a3a534147c4976b8c374ab9acc91c68","slug":"controversy-on-land-issue-rampage-in-ludhiana","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें
Thu, 25 Dec 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Thu, 25 Dec 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पंजाब के हलवारा (लुधियाना) में रायकोट के मंदिर शिवाला खाम की जगह पर बनाई जा रही गोशाला के मामले ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया। गोशाला समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर तहसीलदार की सरकारी गाड़ी आग के हवाले कर दी। साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों समेत कई वाहन तोड़ डाले। पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें
2 of 5
गोशाला बनाने के लिए मरणव्रत पर बैठे रघुनंदन गौड़ की सेहत बिगड़ने पर तहसीलदार बलकरण सिंह और ईओ शक्ति कौशल उसे अस्पताल भर्ती करवाने पहुंचे। उन्होनें रघुनंदन के पिता गिरीश गौड़ से गायों की बिगड़ी सेहत का हवाला देकर अन्य जगह पर भेजने की अपील की। गिरीश नहीं माने और मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने गिरीश गौड़ को हिरासत में लेकर वैन में बैठा लिया। यह देख गोशाला समर्थक भड़क उठे और पथराव शुरू कर दिया।
जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें
3 of 5
इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए जिनमें महिला पुलिस भी शामिल है। लोगों ने पुलिस और सिविल प्रशासन की गाड़ियों सहित दो ट्रकों की तोड़फोड़ करते हुए तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। भडके लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस फोर्स ने हवा में गोलियां चलाईं। एसएसपी रवचरण सिंह बराड़ का कहना है कि पहले ही हमले की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस और सिविल प्रशासन मामले को सुलझाने के लिए निहत्थे ही गए थे। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें
4 of 5
एसएसपी ने कहा कि दंगाकारियों ने तहसीलदार की सरकारी गाड़ी को आग लगाने के अलावा ईओ रायकोर्ट की गाड़ी, दो पुलिस वैन और दो प्राइवेट ट्रकों और कुछ अन्य वाहनों की की तोड़फोड़ की है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे लोगों पर काबू पाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
जमीन मामले ने लिया हिंसक रूप, देखिए तस्वीरें
5 of 5
रायकोट के मंदिर शिवाला खाम से करीब डेढ़ एकड़ जमीन जुड़ी है। मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्रपाल गोल्डी ने बताया रघुनंदन गौड़ और उसके पिता गिरीश गौड़ के अनुरोध पर दो गायों को रखने की जगह दी गई थी। मंदिर की एक ओर की दीवार करीब छह माह पहले टूट गई। इसके बाद पिता-पुत्र ने मंदिर की जमीन पर कब्जा कर लिया। मंदिर कमेटी ने दोनों पर केस दर्ज कराया दिया। इस समय पिता-पुत्र पर विभिन्न मामलों के सात केस चल रहे है। दस्तावेजों में जमीन मंदिर कमेटी के नाम दर्ज है। गोशाला को हटाने के लिए जब प्रशासनिक अफसरों के हस्तक्षेप किया तो रघुनंदन गौड़ मरणव्रत पर बैठ गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।