फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण

Mon, 04 Aug 2014 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Updated Mon, 04 Aug 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण

conflict situations between HSGMC and SGPC

कुरुक्षेत्र में ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर HSGMC और SGPC के बीच टकराव को देख्‍ाते हुए इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। एचएसजीएमसी के समर्थन में पंजाब से कुरुक्षेत्र पहुंचे कुछ जत्थेदार ने तड़के उठते ही तलवारें लहराईं और तमंचे घुमाए। 

कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण

conflict situations between HSGMC and SGPC

ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारे पर कब्जे को लेकर शहर के मुख्य मार्ग पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (एचएसजीएमसी) के वर्करों ने डेरा जमा लिया। वहीं पंजाब से एसजीपीसी ने टास्क फोर्स के सदस्यों को तीन बसों के जरिए गुरुद्वारें में पहुंचा दिया है, जिसके चलते इलाके में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं।

कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण

conflict situations between HSGMC and SGPC

रविवार को तीन बजे जैसे ही टास्क फोर्स की तीन बसों ने गुरुद्वारे में प्रवेश किया। बाहर मोर्चे पर बैठे एचएसजीएमसी के समर्थक भड़क गए। पुलिस ने मुश्किल से टकराव के हालात पर काबू पाया। इस दौरान पुलिस की ओर से लगाए बैरियर भी गिर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण

conflict situations between HSGMC and SGPC

HSGMC अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने पुलिस-प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि छठी पातशाही गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में पंजाब से तैनात टास्क फोर्स को एक घंटे के भीतर बाहर निकाला जाए। प्रशासन ने टास्क फोर्स को तो बाहर नहीं निकाला, बल्कि गुरुद्वारे के 200 मीटर के दायरे में जगह-जगह बैरियर लगा दिए।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में सिखों के हाथ में हथियार, स्थिति तनावपूर्ण

conflict situations between HSGMC and SGPC

एचएसजीएमसी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि 11 सदस्यीय शिष्टमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मिलेगा और उन्हें सारे हालात से अवगत कराएगा। झींडा ने एसजीपीसी पर आरोप लगाया कि पंजाब से सशस्त्र टास्क फोर्स गुरुघरों में भेजकर गुरुद्वारा साहिबान की मर्यादा को ठेस पहुंचाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed