फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: कांग्रेसियों के बीच चलीं कुर्सियां, मारे पत्थर

Wed, 17 Dec 2014 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 17 Dec 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: कांग्रेसियों के बीच चलीं कुर्सियां, मारे पत्थर

commotion in meeting of haryana congress, fight between Workers

कांग्रेस में लंबे समय से चल रही कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को हरियाणा के हिसार में कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से पार्टी को मजबूत करने पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर और कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी के सामने कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं और पत्थर भी मारे गए।

तस्वीरें: कांग्रेसियों के बीच चलीं कुर्सियां, मारे पत्थर

commotion in meeting of haryana congress, fight between Workers

करीब आधे घंटे तक कार्यक्रम के दौरान अराजकता की स्थिति रही। कोई कार्यकर्ता किसी की सुनने को तैयार नहीं था। यह हंगामा कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम न लिए जाने के बाद शुरू हुआ।
मंगलवार को कांग्रेस भवन में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया था।

तस्वीरें: कांग्रेसियों के बीच चलीं कुर्सियां, मारे पत्थर

commotion in meeting of haryana congress, fight between Workers

सम्मेलन में विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने अपने भाषण में कहीं भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम नहीं लिया। इससे मंच पर मौजूद सिसाय के बलजीत सिहाग ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नाम लेने के लिए कहा। मंच से ही उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के जिंदाबाद के नारे लगाए, जिस पर सम्मेलन में उपस्थित कुछ कार्यकर्ताओं ने हुड्डा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: कांग्रेसियों के बीच चलीं कुर्सियां, मारे पत्थर

commotion in meeting of haryana congress, fight between Workers

नारेबाजी के दौरान कुछ कार्यकर्ता मंच के नजदीक पहुंचकर विरोध जताने लगे। इस बीच संबोधन के लिए खड़े हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने माइक लेते हुए कहा कि ऐसे लोगों को घसीटकर बाहर कर दो। इतना सुनते ही दोनों खेमों के धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। दोनों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। कांग्रेसी गुट लड़ते-लड़ते सड़क तक आ गए।

विज्ञापन

तस्वीरें: कांग्रेसियों के बीच चलीं कुर्सियां, मारे पत्थर

commotion in meeting of haryana congress, fight between Workers

करीब आधे घंटे तक दोनों के बीच कुर्सियां और पत्थर उछलते रहे। सम्मेलन में भगदड़ के चलते अधिकतर कुर्सियां खाली हो गईं। हंगामे के बीच ही कांग्रेस अध्यक्ष अपना भाषण देते रहे। इस विवाद में छह-सात लोग घायल हुए हैं, जिसमें कुलबीर सोहेल, मुकेश गर्ग, राजेंद्र, बलजीत सिहाग सहित अन्य शामिल हैं। घायलों को उनके सहयोगी उपचार के लिए निजी अस्पतालों में ले गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed