फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...और पुलिस को खून से लथपथ मिला कॉलेज छात्रा का शव

Tue, 13 Oct 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर,पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिंजौर,पंचकूला Updated Tue, 13 Oct 2015 12:58 PM IST

...और पुलिस को खून से लथपथ मिला कॉलेज छात्रा का शव

college girl killed during illegal abortion in pinjore

पुलिस को संदिग्ध हालात में एंबुलेंस में मिला कॉलेज छात्रा का खून से लथपथ शव। पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया दिलदहलाने वाला सच। दरअसल हरियाणा के पिंजौर में रविवार रात पुलिस ने बिटना रोड पर पशु अस्पताल के पास एंबुलेंस से एक युवती का खून से लथपथ शव बरामद किया। जांच में सामने आया कि युवती की मौत कर्णपुर में एक क्लीनिक में गर्भपात के समय हुई है। पुलिस ने क्लीनिक की डॉक्टर और देवेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

...और पुलिस को खून से लथपथ मिला कॉलेज छात्रा का शव

college girl killed during illegal abortion in pinjore

पुलिस को रविवार रात सूचना मिली कि बिटना रोड पर पशु अस्पताल के पास एंबुलेंस में एक युवती की डैड बॉडी रखी है। इसके बाद एसएचओ पिंजौर महिंद्र सिंह, एएसआई जिले सिंह, एचसी प्रदीप कुमार, एचसी सतीश कुमार मौके पर पहुंचे, जहां एंबुलेंस से शव बरामद किया। शिकायतकर्ता शिमला निवासी युवती के पिता ने बताया कि वह छोटा शिमला में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहे हैं।

...और पुलिस को खून से लथपथ मिला कॉलेज छात्रा का शव

college girl killed during illegal abortion in pinjore

उनकी 21 वर्षीय सबसे छोटी बेटी बीए फाइनल में संजौली (शिमला) के डिग्री कॉलेज में पढ़ रही थी। बीते शनिवार को वह कॉलेज गई, लेकिन वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात आरोपी देवेंद्र के दादा तुलसीदास ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी बेटी उसके पोते के साथ गई हुई है और वह पांच महीने की गर्भवती है।

विज्ञापन

...और पुलिस को खून से लथपथ मिला कॉलेज छात्रा का शव

college girl killed during illegal abortion in pinjore

देवेंद्र पिंजौर के धर्मपुरा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। वह डॉक्टर रेड्डी कंपनी बद्दी (हिमाचल प्रदेश) में नौकरी करता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सोमवार को तुलसीदास उनके पास शिमला आया और उसने बताया कि उसका पोता देवेंद्र उनकी लड़की को पिंजौर ब्लॉक के गांव कर्णपुर स्थित सोनी क्लीनिक पर डॉक्टर प्रीती सोनी के पास गर्भपात करवाने के लिए लेकर गया था। जहां गर्भपात करने के दौरान उसकी मौत हो गई।

...और पुलिस को खून से लथपथ मिला कॉलेज छात्रा का शव

college girl killed during illegal abortion in pinjore

पुलिस ने आईपीसी की धारा 304 मानव हत्या, 313 स्त्री की सहमति के बिना गर्भ गिराना, 314 गर्भ गिराने से शिशु की मौत, 315 शिशु को जीवित पैदा होने से रोकना व 23 पीएनडीटी 1994 की एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने डॉक्टर प्रीति सोनी के गांव कर्णपुर स्थित क्लीनिक पर छापा भी मारा। डॉक्टर सोनी फरार बताई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed