फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तिरंगा यात्रा: आजादी के नारों से गूंजी कर्णनगरी, मुख्यमंत्री भी पहुंचे, तस्वीरें

Tue, 23 Aug 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Tue, 23 Aug 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
cm khattar attends tiranga yatra at karnal, haryana, chandigarh,
CM Khattar Tiranga March - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में मंगलवार को लगभग तीन किलोमीटर तक निकाली गई तिरंगा यात्रा को शहरवासियों ने यादगार बना दिया। देखिए तस्वीरें।



 
cm khattar attends tiranga yatra at karnal, haryana, chandigarh,
CM Khattar Tiranga March - फोटो : amar ujala
हजारों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदेमातरम के उद्घोषों से कर्णनगरी को गुंजायमान कर दिया। शहरवासियों ने जगह-जगह पर यात्रा पर फूलों की बारिश की। इसमें प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और डीसी से लेकर एसपी तक शामिल रहे। सेक्टर-12 में आयोजित कार्यक्रम सीएम मनोहर लाल ने जनता का आह्वान किया कि सभी को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए बड़े से बड़ा योगदान और बलिदान देने का संकल्प लेने की जरूरत है।
cm khattar attends tiranga yatra at karnal, haryana, chandigarh,
CM Khattar Tiranga March - फोटो : amar ujala
तिरंगा यात्रा युवाओं में देशभक्ति की भावना, देश के प्रति सद्भावना, एकता और अखंडता बनाए रखने का का जज्बा पैदा करती है। तिरंगे की आन-बान-शान को बनाए रखते हुए समाज के हर व्यक्ति को राष्ट्रभक्ति के प्रति कृत संकल्प होने की जरूरत है। आजादी के लिए संघर्ष करने वाले राष्ट्र नायकों के बलिदानों से जन-जन विशेषकर युवा पीढ़ी को परिचित करवाने के लिए हमारे प्रधानमंत्री ने 9 अगस्त को देशभर में विभिन्न स्थानों पर समारोह आयोजित करने और तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने कौशल का विकास करके देश की उन्नति व प्रगति में मील का पत्थर साबित हों।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
cm khattar attends tiranga yatra at karnal, haryana, chandigarh,
CM Khattar Tiranga March - फोटो : amar ujala
वंदेमातरम् गीत से की शुरुआत: बीजेपी की नेता निरूपमा ने वंदे मातरम् गीत गाया और मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश के महामंत्री वेदपाल ने किया। कार्यक्रम में उदयपुर से आईं जादुगर आंचल ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद अश्विनी चोपड़ा, प्रदेश के उद्योग मंत्री विपुल गोयल, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज, मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी अमरेंद्र सिंह, नीलोखेड़ी के विधायक एवं बीजेपी के जिलाध्यक्ष भगवान दास कबीरपंथी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री आईडी स्वामी, पूर्व मंत्री शशिपाल मेहता, मेयर रेनू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर कृष्ण गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
cm khattar attends tiranga yatra at karnal, haryana, chandigarh,
CM Khattar Tiranga March - फोटो : amar ujala
शहीदों को अर्पित किए पुष्प: तिरंगा यात्रा सेक्टर-12 से शुरू होकर पहले चौक पर बनी मदन लाल ढिंगड़ा स्मारक पर पहुंची। यहां पर सीएम ने शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद यात्रा अस्पताल चौक, कुंजपुरा रोड, सब्जीमंडी चौक, कमेटी चौक, बस स्टैंड के सामने से गुजरती हुई शहीद स्मारक पर पहुंची। वहां पर मुख्यमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर पहुंची। ,वहां पर मुख्यमंत्री ने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed