{"_id":"57920d9e4f1c1b3c2bc4be13","slug":"clash-in-bjp-congress-bjp-workers-throw-stones-on-congress-workers-bjp-congress-clash-with-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों-कांग्रेसियों में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस से खदेड़ा, बहा खून, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों-कांग्रेसियों में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस से खदेड़ा, बहा खून, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
भाजपाई और कांग्रेसी वर्कर्स में हुई जमकर पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपाइयों और कांग्रेसियों में जमकर पत्थरबाजी हुई। उसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों को पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले फेंक कर खदेड़ा। देखिए तस्वीरें।
भाजपाई और कांग्रेसी वर्कर्स में हुई जमकर पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
ये पथराव और हंगामा हुआ, पंजाब के फिरोजपुर में। इस पथराव में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर काउंसिल के पार्क में जिम लगाने को लेकर चल रहे विवाद के चलते शुक्रवार को सैकड़ों कांग्रेसी एकत्र होकर नगर काउंसिल दफ्तर के गेट के समक्ष रोष प्रदर्शन करने लगे। इस बीच उन्होंने कार्यालय के अंदर घुसने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद पुलिस ने उन्हें अंदर नहीं जाने दिया।
भाजपाई और कांग्रेसी वर्कर्स में हुई जमकर पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसियों की पुलिस के साथ धक्कामुक्की चल रही थी कि काउंसिल के अंदर से कुछेक भाजपाई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर पथराव शुरू कर दिया। जब दोनों तरफ से पथराव होने लगा तो पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछार शुरू कर दी। इसी बीच नगर काउंसिल परिसर से किसी व्यक्ति ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में लगभग बारह लोग जख्मी हुए। छह कांग्रेसियों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपाई और कांग्रेसी वर्कर्स में हुई जमकर पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी नेताओं ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्वक नगर काउंसिल गेट के समक्ष रोष प्रदर्शन कर रहे थे। जब कांग्रेसियों ने नगर काउंसिल के अंदर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें नहीं जाने दिया। आरोप है कि भाजपाई कार्यकर्ताओं ने नगर काउंसिल के अंदर तीन ट्रैक्टर-ट्राली पत्थरों से भरी रखी थी। जब पुलिस और कांग्रेसी आपस में बातचीत कर रहे थे कि नगर काउंसिल के अंदर से भाजपाइयों ने पथराव शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में कांग्रेसियों ने भी वही पत्थर उठाकर नगर काउंसिल के अंदर फेंकना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
भाजपाई और कांग्रेसी वर्कर्स में हुई जमकर पत्थरबाजी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। पथराव से बारह लोग जख्मी हुए हैं इसमें पत्रकार भी शामिल हैं। कांग्रेसियों का आरोप है कि नगर काउंसिल के अंदर मौजूद किसी भाजपाई ने हवाई फायरिंग की। इससे भीड़ में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर डीएसपी विभोर शर्मा मौजूद थे। माहौल खराब होते देख एसपी (डी) रछपाल सिंह व एसडीएम संदीप गड्डा घटनास्थल पर पहुंचे।