{"_id":"5790ed034f1c1bd827c4bd07","slug":"aap-mp-bhagwant-mann-posted-video-of-parliament-on-his-facebook-wall","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवंत मान ने संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला, मचा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवंत मान ने संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर डाला, मचा बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने वीरवार को संसद भवन में प्रवेश के वक्त विभिन्न सुरक्षा घेरों को पार करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। इस कारण विभिन्न पार्टियों के सांसदों ने उनकी इस हरकत की आलोचना करते हुए इसे सुरक्षा से खिलवाड़ बताया।
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
सांसद मान ने वीरवार सुबह दिल्ली में अपने घर से लेकर संसद तक अपने मोबाइल कैमरे से इस वीडियो को शूट किया। वीडियो में सांसद मान ने कमेंट्री भी खुद ही की है। इसमें वे संसद में एंट्री से लेकर अंदर घुसने तक की हर बारीकियों को बताते हुए नजर आ रहे हैं।
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
11 मिनट के इस वीडियो को उन्होंने फेसबुक पर सुबह करीब 10 बजे अपलोड किया। तब से लेकर अब तक इस वीडियो को 11 हजार लोग देख चुके हैं और 1011 लोग शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
11 मिनट के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सांसद मान संसद के मेन गेट में दाखिल होते हैं। संसद तक पहुंचते हैं। संसद में जाते ही वे उस जगह जाते हैं, जहां पर सवालों की सूची एकत्र की जाती है। सांसद मान की फेसबुक वॉल पर यह वीडियो देखा जा सकता है।
विज्ञापन
आप सांसद भगवंत मान ने फेसबुक पर पोस्ट किया संसद का वीडियो
वहीं, इस वीडियो के बाद बवाल खड़ा हो गया है। हर कोई सांसद मान के इस काम की निंदा कर रहा है, जबकि सांसद कल एक और वीडियो अपलोड करने की बात कर रहे हैं। उधर, मान की इस हरकत पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि उनसे सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ करनी चाहिए। क्या यह एक बेवकूफी भरी हरकत है या फिर इसके पीछे कोई गैरजिम्मेदार ताकत है। इसकी जांच होनी चाहिए।