{"_id":"66e7d7afe488c399976268a7ec01001a","slug":"clash-between-bjp-minister-and-woman-ips-officer-in-public-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट
Sat, 28 Nov 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
Updated Sat, 28 Nov 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट
1 of 10
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भरी मीटिंग में मंत्री और अधिकारी में एक बार फिर टकराव देखने का मिला 10 तस्वीरों में देखिए किस प्रकार महिला एसपी से भिड़ गए भाजपा के मंत्री।
देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट
2 of 10
दरअसल यह मामला है हरियाणा के फतेहाबाद का। शुक्रवार को यहां कष्ट निवारण समिति की बैठक में सरकार के कामकाज और विपक्षी दलों पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर कर चर्चा में रहने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और एसपी संगीता कालिया के बीच जिले में अवैध शराब की बिक्री को लेकर तकरार के दौरान विज ने तमाम अधिकारियों और मीडिया के बीच एसपी को ‘गेट आउट’कह दिया।
देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट
3 of 10
कालिया ने भी इसका विरोध किया और अपनी सीट पर बैठे-बैठे ही उन्हें बॉय-बॉय कह दिया। इससे गुस्साए विज फाइल फेंककर खड़े हो गए और बैठक बीच में ही छोड़ बाहर निकल आए। एकाएक हुए इस घटनाक्रम से अधिकारी सकते में आ गए। डीसी एनके सोलंकी विज को सॉरी सर कहते हुए मनाते रहे, लेकिन वह बैठक स्थल पर नहीं रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन
देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट
4 of 10
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज पंचायत भवन में जिला कष्ट निवारण एवं जन परिवाद समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। पंचायत भवन के सभागार में विज के साथ डीसी, एसपी, एडीसी, भाजपा के कई नेता व पूर्व विधायक भी मौजूद थे। बैठक के दौरान रतिया के अलीका गांव निवासी मनदीप सिंह ने शिकायत दी कि उनके इलाके में शराब के कई अवैध ठेके खुले हुए हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
देखिए, गुस्से में भाजपा मंत्री, महिला एसपी से बोले, गेट आउट
5 of 10
शिकायतकर्ता की बात का जिला आबकारी अधिकारी जवाब दे रहे थे लेकिन विज इससे असंतुष्ट नजर आए और कहा कि वह हरियाणा का पंजाब जैसा हाल नहीं होने देना चाहते। उन्होंने बायीं और बैठीं एसपी संगीता कालिया से जवाब तलबी करते हुए कहा कि इस बारे में पिछली बैठकों में भी नशा बिकने की शिकायतें मिली हैं। इस पर एसपी ने कहा कि पुलिस ने 2500 एफआईआर दर्ज की हैं लेकिन आरोपी अदालत से छूट जाते हैं उसमें हम क्या कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।