शादी के बाद पहली बार गीता फौगाट सीएम से मिलने पहुंची। इस दौरान सीएम ने उन्हें कैशलेस शगुन दिया और जल्द ही बड़ा ईनाम देने की घोषणा की। जानिए क्या?
'दंगल' देखकर सीएम ने गीता फौगाट को दिया गिफ्ट, जल्द मिलेगा बड़ा ईनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगल नववर्ष 2017 के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में ‘दंगल’ के लिए 100 अखाड़ों को ‘मैट’ मुहैया कराने की बात कही। नए साल के मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर सीएम ने पहलवान गीता फौगाट को सहित पूरे परिवार को सम्मानित किया। शादी के बाद पहली बार सीएम से मुलाकात पर मुख्यमंत्री ने गीता को मोबाइल से कैशलेश शगुन देकर कैशलेस ट्रांजैक्शन को प्रोत्साहित किया
सीएम ने फौगाट परिवार को भी इस मौके पर सम्मानित किया। अपनी बेटियों की प्रतिभा को निखारने के लिए सम्मानित करते हुए सीएम ने सभी घरों में बेटियों को खास दर्जा देकर उनके पिता महावीर फौगाट को अनुकरण करने की भी कही। साल 2017 के पहले दिन मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए इस साल पूरे प्रदेश के अखाड़ों में ‘मैट’ के अलावा अन्य सुविधाएं भी मुहैया की जाएंगी।
इस मौके पर फौगाट परिवार ने बलाली गांव में 10 एकड़ जमीन में खेल सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की, जिसपर सीएम ने जल्द इस दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई खेल नीति के तहत सभी खेलों को प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश के खिलाड़ियों को एचपीएसपी की नौकरियों में खिलाड़ियों को आरक्षण देने पर भी उन्होंने विचार विमर्श करने का भरोसा दिलाया।
जल्द बनेंगी गीता हरियाणा पुलिस में डीएसपी
कुश्ती में अपना दम दिखा चुकी गीता फौगाट जल्द ही हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर ज्वाइन करेंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि देश और प्रदेश का खेल के क्षेत्र में नाम रोशन करने वाली बेटी गीता जल्द ही डीएसपी पर पद संभालेंगी। इस पद के लिए गीता ने मुख्यमंत्री सहित अपने कोच, पिता सहित सभी खेलप्रेमियों का धन्यवाद किया।