फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न , चंडीगढ़ में रात भर घाट के किनारे बैठे रहे व्रती

Sat, 21 Nov 2020 02:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 21 Nov 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Chhath puja 2020 in chandigarh
चंडीगढ़ में पूजा करतीं महिला। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में नहाए खाए से शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। सिटी ब्यूटीफुल की महिलाओं ने 36 घंटे का निर्जला व्रत रख सूर्य की उपासना की। घाट पर पूजा कर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया गया। 


 
Chhath puja 2020 in chandigarh
चंडीगढ़ में छठ पर पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में न्यू लेक के साथ ही विभिन्न सेक्टरों, गांव व कालोनियों में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी श्रद्धा अर्पित की। व्रतियों ने सूर्य को जल और दूध का अर्घ्य दिया। 
Chhath puja 2020 in chandigarh
घाट पर जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला
महापर्व के पारण के लिए व्रती घाट किनारे तड़के 4 बजे ही जुटने लगे थे। वहीं कुछ लोग रात भर घाट के किनारे ही रह कर उपासना करते रहे। घाट पर रात में रुकी महिलाओं ने छठी मैया के गीत गाए और सूर्योदय की प्रतीक्षा की। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chhath puja 2020 in chandigarh
चंडीगढ़ में पूजा करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
ब्रह्म मुहूर्त में भगवान सूर्य के दर्शन देते ही छठ मैया का जयकारा गूंजने लगा। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने एक दूसरे के मांग में सिंदूर भरकर उन्हें प्रसाद दिया और अपना व्रत खोला। 
 
विज्ञापन
Chhath puja 2020 in chandigarh
चंडीगढ़ में पूजा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
मांग से लेकर पूरी नाक तक सिंदूर लगाए महिलाओं के चेहरे एक अलग ही छठा बिखेर रहे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed