{"_id":"6b094177d26681291d0ec6d1","slug":"public-parking-area-high-court-summons-bathinda-municipal-commissioner-on-december-1-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक पार्किंग में अहाता: हाईकोर्ट ने बठिंडा के निगम कमिश्नर को किया तलब, एक दिसंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सार्वजनिक पार्किंग में अहाता: हाईकोर्ट ने बठिंडा के निगम कमिश्नर को किया तलब, एक दिसंबर को होगी सुनवाई
Fri, 27 Nov 2026 05:17 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा
Published by: Nivedita
Updated Fri, 27 Nov 2026 05:17 PM IST
सार
दुकानदारों का आरोप है कि पार्किंग में अवैध काउंटर लगाकर बिना लाइसेंस शराब और मीट परोसा जा रहा है। शाम होते ही यहां शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे बाजार का माहौल खराब हो रहा है और उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। अब इस मामले में हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बठिंडा के मुल्तानिया रोड स्थित डीडी मित्तल टावर मार्केट की सार्वजनिक पार्किंग में अवैध रूप से अहाता चलाने के मामले पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। मार्केट के दुकानदारों की याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने निगम कमिश्नर को एक दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए हैं।
एक दिसंबर को निगम कमिश्नर को खुद होना होगा पेश
सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से एडवोकेट अमन मित्तल, पंजाब सरकार की ओर से एडिशनल एडवोकेट जनरल हरिंदर पाल सिंह ईशर, प्रतिवादी नंबर-5 की ओर से एडवोकेट बलराम सिंह और प्रतिवादी नंबर-7 की ओर से एडवोकेट दीपक अग्रवाल पेश हुए। एडवोकेट बलराम सिंह ने पक्षकार से निर्देश न मिलने की बात कही, जबकि एडवोकेट दीपक अग्रवाल ने अपना वकालतनामा दाखिल किया। अदालत ने अब निगम कमिश्नर को अगली सुनवाई पर व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
चिकन कॉर्नर के बाहर अवैध कब्जे और धमकियों का आरोप
जसपाल सिंह व अन्य दुकानदारों ने एडवोकेट अमन मित्तल के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका के अनुसार, मार्केट के बूथ नंबर-1 पर चल रहे चिकन कॉर्नर के बाहर सार्वजनिक पार्किंग की जगह पर अवैध काउंटर लगाया गया है। यहां बिना आबकारी लाइसेंस के शराब और मीट परोसा जाता है। शराब पीने के बाद कुछ लोग दुकानों के सामने गंदगी फैलाते हैं और विरोध करने पर दुकानदारों को धमकियां देते हैं। इस स्थिति के कारण बाजार में परिवारों और महिला ग्राहकों का आना कम हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस और निगम में शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, उन्होंने इस अवैध गतिविधि को रुकवाने के लिए प्रशासन को कई बार शिकायतें दीं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 23 मई, 26 जून और 25 सितंबर को एसएसपी बठिंडा को लिखित शिकायतें भेजी गईं। 25 मई को थाना कैनाल कॉलोनी के एसएचओ को शिकायत दी गई। 1 जुलाई को नगर निगम में डायरी नंबर 3342 के तहत शिकायत दर्ज करवाई गई। बावजूद इसके, न तो अवैध अहाता बंद करवाया गया और न ही पार्किंग से अतिक्रमण हटाया गया।
संवैधानिक अधिकारों के हनन की दलील, आठ पक्ष बने प्रतिवादी
दुकानदारों ने याचिका में संविधान के अनुच्छेद 14, 19(1)(g) और 21 के तहत अपने अधिकारों के हनन का हवाला दिया है। उन्होंने अतिक्रमण हटाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पंजाब सरकार, डीजीपी, एसएसपी बठिंडा, थाना कैनाल कॉलोनी के एसएचओ और नगर निगम कमिश्नर समेत कुल आठ पक्षों को प्रतिवादी बनाया गया है।