चंडीगढ़ पुलिस ने वीरवार रात को विकास बराला और आशीष को साथ लेकर क्राइम ऑफ सीन दोहराया। तस्वीरों में देखिए, आखिर कैसे दोनों ने वर्णिका पीछा किया...
2 of 9
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
हरियाणा के सीनियर आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के साथ छेड़खानी व अपहरण की कोशिश में गिरफ्तार विकास बराला व उसके दोस्त आशीष को ले जाकर पुलिस ने आधी रात को सीन ऑफ क्राइम रिक्रिएट कराया। इस काफिले में डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार के अलावा सेक्टर-26 थाना प्रभारी जसपाल भुल्लर, मौलीजागरां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलदेव, इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी और मौलीजागरां थाना प्रभारी हरमिंदर भी रहे।
3 of 9
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
मीडिया और पुलिस सहित 13 गाड़ियों का काफिला 24 मिनट तक बिना रुके उन सभी सड़कों पर गया, जहां जहां वर्णिका का पीछा किया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सफर तय किया। रात 10.55 पर डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार के सुपरविजन में थाना प्रभारी व टीम तीन गाड़ियों में आरोपी को लेकर सेक्टर-26 थाने से बाहर निकले। उनके साथ ट्रैफिक पुलिस की चीता बाइकें भी लगी थीं। इस दौरान मीडियाकर्मियों की 10 गाड़ियां भी साथ साथ चल रही थीं।
4 of 9
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
पुलिस आरोपियों को लेकर सेक्टर-26 की ओर से होकर सेक्टर-7, सेक्टर-8 के चौक से मटका चौक से यू-टर्न होकर वापस जाकर सेक्टर-8 की इनर मार्केट में इंटर किया। इनर मार्केट में होकर पुलिस दोबारा से सेक्टर-7, सेक्टर-26, ब्लाइंड इंस्टीट्यूट के सामने से होकर आगे निकली। पुलिस का काफिला अंदर की मार्केट से सेक्टर-26 पुलिस स्टेशन के सामने से होकर मध्यमार्ग पर पहुंचा। यहां से पुलिस टीम ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट, रेलवे लाइट प्वाइंट, हाउसिंग बोर्ड चौक तक पहुंची।
5 of 9
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
वहां से डीएसपी सतीश का इशारा पाकर काफिले ने यू-टर्न लेकर वापस मध्य मार्ग होकर रेलवे लाइट प्वाइंट, टीपीटी लाइट प्वाइंट, सेक्टर-27-7 चौक, सेक्टर-8-9 चौक से होकर मटका चौक क्रास किया। टीम ने वर्णिका के बयानों के आधार पर तीन जगह थोड़े़-थोड़े समय के लिए गाड़ियां भी रुकवाई। हालांकि, पुलिस ने साफ नही किया कि आरोपियों की भी निशानदेही इसमें शामिल थी या नहीं?