फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चंडीगढ़ छेड़छाड़ केसः आशीष के बारे में पता चली एक ऐसी बात, यकीं नहीं कर पाएंगे

Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 13 Aug 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
chandigarh stalking case, ashish kumar, varnika kundu, vikas barala
Vikas Barala
चंडीगढ़ में वरिष्ठ आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मुख्य आरोपी विकास बराला के दोस्त और सह-आरोपी आशीष कुमार को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जानिए।
chandigarh stalking case, ashish kumar, varnika kundu, vikas barala
Vikas Barala
आशीष हरियाणा में हिसार जिले के हांसी में बड़सी गांव का है। आशीष के बारे में पता चला है कि वह पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुका है। इसके बारे में खुद उनकी मां ने बताया। उन्होंने बताया कि आशीष दो बार गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। उन्हें बताया गया है कि वह कहीं बाहर गया है। जल्द लौट आएगा। आशीष के पिता सुरेंद्र ओला की मौत हो चुकी है और वह खुद भी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं।
chandigarh stalking case, ashish kumar, varnika kundu, vikas barala
Vikas Barala
आशीष के ताऊ धर्मबीर ने बताया कि उसने गांव में स्कूली स्तर पर पढ़ाई पूरी करने के बाद हिसार में जाट कॉलेज से एलएलबी की। अब वह किसी अच्छी नौकरी की तलाश में था। वह सरकारी नौकरी की परीक्षा भी दे चुका है। उसकी मां अब उसकी शादी करने की तैयारी में थी। आशीष के ताऊ के बेटे मनमोहन ने बताया कि आज तक उनके परिवार की किसी भी पीढ़ी में कभी कोर्ट-कचहरी से पाला तक नहीं पड़ा। यह पहली बार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
chandigarh stalking case, ashish kumar, varnika kundu, vikas barala
Vikas Barala's Friend Ashish Arrested
मनमोहन ने बताया कि वह लग्जरी गाड़ियों का शौकीन है। कुछ महीने पहले भी उसके पास पोलो गाड़ी थी। एक सड़क हादसे के बाद उसने यह गाड़ी बेच दी। कभी आशीष के पास 14 से 15 एकड़ जमीन थी। इसमें से उसने कई एकड़ जमीन बेच दी। फिलहाल उसके पास केवल चार एकड़ जमीन बची है। आशीष कुरुक्षेत्र में अपने दोस्त विकास बराला के साथ रहता था। इसके बाद वह चंडीगढ़ में विकास के साथ घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन
chandigarh stalking case, ashish kumar, varnika kundu, vikas barala
चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस, विकास बराला
मनमोहन ने बताया कि विकास बराला के पिता सुभाष बराला को बचाने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे, लेकिन आशीष के परिवार ने तब तक वकील भी हायर नहीं किया था। हालांकि जब मनमोहन से पूछा गया कि तब क्या होगा, जब राजनीतिक परिवार से होने की वजह से विकास बराला को बचाने के लिए सारे आरोप आशीष पर लगाए जा सकते हैं। मनमोहन ने कहा कि उन्हें विकास और उनके परिवार पर पूरा भरोसा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed