{"_id":"5a153d5e4f1c1b4c528b4e47","slug":"chandigarh-passport-office-timing-changed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पढ़िए, पासपोर्ट बनवाने को लेकर बड़ी खबर जो आपको परेशानी से बचाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़िए, पासपोर्ट बनवाने को लेकर बड़ी खबर जो आपको परेशानी से बचाएगी
Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 30 Nov 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
इंडियन पासपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो आवेदन करने को जाने से पहले यह बड़ी खबर जरूर पढ़ लें। इससे आपको परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और काम भी हो जाएगा।
2 of 5
indian passport
दरअसल, चंडीगढ़ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सेक्टर-34 ने पूछताछ के लिए समय बदल दिया है। पासपोर्ट संबंधित जानकारी के लिए अब लोगों को सुबह 9.30 से दोपहर 1.00 बजे तक ही सेवाएं दी जाएगी। पहले यह सेवा दोपहर 2.30 बजे तक थी। पासपोर्ट आफिस ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूछताछ के काउंटर भी बढ़ा दिए हैं ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्या का हल किया जा सके।
3 of 5
पासपोर्ट ऑफिस
वहीं, अब पासपोर्ट में संशोधन के लिए आवेदन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में ही जमा होंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सेक्टर-34 का पूछताछ केंद्र सुबह 9:30 बजे से दोपहर 14:30 बजे की जगह 23 नवंबर से बुधवार को छोड़कर सुबह 9:30 बजे से 1:00 बजे तक कार्य करेगा। साथ ही पासपोर्ट कार्यालय के पूछताछ केंद्र पर काउंटरों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पासपोर्ट
आपातकालीन प्रमाणपत्र, जन्मतिथि अथवा जन्मस्थान में बदलाव, एडाप्शन और पेंडिंग केस की जानकारी के लिए लोग यहां से जानकारी ले सकेंगे। यह कदम मौसम और जन साधारण की पासपोर्ट संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इससे न केवल आवेदक के समय की बचत होगी बल्कि उन्हें एक ही काम के लिए बार-बार कार्यालय आने से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
पासपोर्ट
वही अब पासपोर्ट बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कीजिए। प्रोसेस शुरू होगा, 3 दिन में अप्वाइंटमेंट और 7 दिन में पासपोर्ट हाथ में होगा। तीन डॉक्यूमेंट्स में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी शामिल हैं। इसके अलावा फॉर्मैट एनेक्सचर-1 के साथ एक ऐफिडेविट (नागरिकता की घोषणा, फैमिली डिटेल्स और किसी क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं होना) है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।