फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

551वां प्रकाश पर्व : 1102 कीलों से बनाया एकओंकार, दूर से देखने पर दिखते हैं बाबा नानक

Mon, 30 Nov 2020 02:15 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 30 Nov 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Artist celebrated parkash parv in unique style
चंडीगढ़ के आर्टिस्ट ने बनाई अनोखी तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का आज (30 नवंबर) 551वां प्रकाश पर्व है। पंजाब भर में गुरुपर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर कीर्तन निकाले जा रहे हैं और धार्मिक दीवान सजाए जा रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ के ग्राफिक डिजाइनर ने एक अलग तरीके से गुरु पर्व की बधाई दी।  

Chandigarh Artist celebrated parkash parv in unique style
आर्टिस्ट वरूण टंडन। - फोटो : अमर उजाला
प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव के 551वें प्रकाश पर्व पर सिटी ब्यूटीफुल के आर्टिस्ट वरुण टंडन ने रंगदार पेपर के जरिए एकओंकार लिखा है। यह 13 अलग-अलग रंगों में है। 
 
Chandigarh Artist celebrated parkash parv in unique style
आर्टिस्ट वरूण टंडन की बनाई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
ग्राफिक डिजाइनर वरुण टंडन ने इस तस्वीर (पोट्रेट) पर 551 बार एकओंकार को लगाने में कुल 1102 कीलों का इस्तेमाल किया है। इस पोट्रेट की खास बात यह है कि पास से देखने पर इस पर एकओंकार लिखा हुआ दिखाई देता है। वहीं अगर इसे कुछ दूरी से देखा जाए तो इसमें गुरु नानक देव जी की प्रतिमा नजर आती है। इसे चंडीगढ़ के सेक्टर-34 के गुरुद्वारा साहिब में लगाया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chandigarh Artist celebrated parkash parv in unique style
आर्टिस्ट वरूण टंडन की बनाई तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
तस्वीर बनाने में लगा एक हफ्ता
आर्टिस्ट वरुण टंडन ने बताया कि उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व पर खासतौर से इस पोट्रेट को तैयार किया है। इसे बनाने में उन्हें एक हफ्ते का समय लगा है। इसके लिए उन्होंने 551 बार कागज पर एकओंकार लिखा और उसे एक आकार दिया। इसके बाद 13 रंगों का इस पर इस्तेमाल किया। इसे छह गुणा चार के तख्त पर लगाया गया है। 
 
विज्ञापन
Chandigarh Artist celebrated parkash parv in unique style
प्रकाश पर्व पर सजे गुरुद्वारे। - फोटो : अमर उजाला
किसी धार्मिक संस्थान को देना चाहते हैं 
आर्टिस्ट वरुण टंडन ने बताया कि वह इस पोट्रेट को किसी धार्मिक संस्था और सिख शैक्षिक संस्थान को मुफ्त में देना चाहते हैं। उनके ऐसा करने से इस तस्वीर को उचित स्थान मिल सकेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed