फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग फलदायी रहेगा, पर भूले से न करना 5 गलतियां, नाराज हो जाएंगी मां

Thu, 04 Apr 2019 02:29 PM IST
kapil sharma नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़
नीरज कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: kapil sharma Updated Thu, 04 Apr 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
chaitra navratri 2019 do not do these things in nine days
सांकेतिक तस्वीर
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 6 अप्रैल को हो रहा है। इस नवरात्रि में कई शुभ संयोग बन रहे हैं। ऐसे में एक उपाय करना फलदायी रहेगी, बशर्ते कुछ गलतियां ऐसी न हो जाएं कि मां नाराज हो जाएं। 
chaitra navratri 2019 do not do these things in nine days
सांकेतिक तस्वीर
नवरात्र के नौ दिन में पांच सर्वार्थ सिद्धि संयोग और तीन रवियोग बन रहे हैं। ऐसे संयोग में देवी साधना के विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह कहना है सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र का। मिश्र के मुताबिक, यह नवरात्रि धन और धर्म की वृद्धि के लिए खास रहेगी। इसकी शुरुआत 6 अप्रैल को रेवती नक्षत्र से हो रही है।  7, 9, 10, 12 और 14 अप्रैल को सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जबकि 8, 10 और 13 अप्रैल को रवियोग बन रहा है।
chaitra navratri 2019 do not do these things in nine days
सांकेतिक तस्वीर
13 अप्रैल को महाष्टमी पर सुबह 11 बजकर 42 मिनट के बाद नवमी तिथि स्मार्त मतानुसार योग होगा। हिंदू धर्म का नया साल चैत्र नवरात्र से शुरू होता है। नवरात्र के दौरान कलश स्थापना के साथ ही मां की पूजा होती है। देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर 18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ. लाल बहादुर दुबे का कहना है कि कलश स्थापना शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। इसके अलावा पूजा विधि का भी खास ख्याल रखना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2019 do not do these things in nine days
सांकेतिक तस्वीर
कलश स्थापना के मुहूर्त
पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार, 6 अप्रैल को सुबह 9 बजकर 57 मिनट से 11 बजे तक का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर छह मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक का समय है। नवरात्रि के दिनों में अपनी समर्था के प्रतिदिन नौ कुमारी कन्याओं की पूजा करनी चाहिए। एक कन्या की पूजन से ऐश्वर्य, दो से मोक्ष, तीन से धर्म अर्थ काम, चार की पूजा से राजपक्ष से लाभ, पांच की पूजा से विद्या, छह की पूजा से यंत्र मंत्र तंत्र की प्राप्ति, सात की पूजा से राजपद की प्राप्ति, आठ की पूजा से धन और नौ कन्याओं की पूजन से विजय की प्राप्ति होती है।

 
विज्ञापन
chaitra navratri 2019 do not do these things in nine days
सांकेतिक तस्वीर
नवरात्र में देवी पूजा के साथ ही इन उपायों करने से किस्मत खुल जाएगी। नवरात्र पर जरूरतमंद लोगों को भोजन और धन का दान करने से पुराने सभी पापों का बुरा असर कम होता है और पुण्य की बढ़ोतरी होती है। नवरात्र में व्रत करने वाले को केले, आम, पपीता आदि का दान करें। नवरात्र में विशेष रूप से देवी मां के मंत्रों का जाप करना चाहिए। यदि आप चाहें तो दुर्गा शप्तसती का पाठ भी कर सकते हैं। पूजन में साफ-सफाई और पवित्रता व मंत्र जाप में उच्चारण सही होना चाहिए। इस मंत्र की करें स्तुति- या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed