{"_id":"5c7620debdec22739402bca4","slug":"celebrity-cricket-league-bollywood-actor-bobby-deol-interview-on-air-strike-in-pok","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीओके में 'एयर स्ट्राइक' पर बॉबी देओल बोले- जय हिंद, तो हंसराज हंस ने कहा, 'मुंहतोड़ जवाब दिया'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीओके में 'एयर स्ट्राइक' पर बॉबी देओल बोले- जय हिंद, तो हंसराज हंस ने कहा, 'मुंहतोड़ जवाब दिया'
Wed, 27 Feb 2019 11:08 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
बॉबी देओल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा हमले के बाद पीओके में भारत की एयर स्ट्राइक पर बॉलीवुड के सितारों ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं सिंगर हंसराज हंस ने कहा कि बिल्कुल सही जवाब दिया गया है, दुश्मन का यही हश्र होना चाहिए।
बॉबी देओल
एक हाथ से सफेद गेंद को उछालते फिल्म स्टार बॉबी देओल की आंखों में चमक दिखाई दे रही थी। यह चमक थी उस हिंद के लिए जिसके वीर सपूतों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। जैसे ही पूछा गया कि आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना की कार्यवाई पर क्या रिएक्शन देंगे, तो उनकी जुबान से सिर्फ एक शब्द निकला ‘जय हिंद’। सिर्फ वही नहीं सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में खेलने आए सोहेल खान ने भी आतंकी ठिकानों पर भारतीय सेना की एयर सर्जिकल स्ट्राइक पर भारतीय जवानों को सैल्यूट किया।
बॉबी देओल
सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेलने के लिए चंडीगढ़ में जुटे सितारों के दिल में पुलवामा आतंकी हमले मं मारे गए जवानों के लिए कसक थी और चेहरे पर उस हमले का बदला लेने के बाद जीत जैसी खुशी। हंसराज हंस ने भी कहा कि भारतीय सेना ने दुश्मन को यह सटीक उत्तर दिया है। कॉमेडियन बलराज ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को लगातार शरण दे रहा है। पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस कार्रवाई की आवश्यकता थी। राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने भी पीओके में आतंकी कैंपों को नष्ट करने पर कहा कि उनका यही हश्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉबी देओल
बॉबी देओल ने कहा कि मेरी मम्मी का पिंड बरवाला में है। इसलिए मैं चंडीगढ़ मम्मी-पापा के साथ आता रहता था। यहां आकर ऐसा लगता है, जैसे अपने घर आ गया हो। यह बेहद खूबसूरत सिटी है और पापा की फेवरेट है। सिटी ब्यूटीफुल की यह तारीफ बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने की। अमर उजाला से बातचीत में अभिनेता बॉबी ने क्रिकेट के प्रति अपने क्रेज को जाहिर किया। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी गेम्स पसंद हैं। लेकिन क्रिकेट से काफी लगाव है। शायद यही वजह है कि वे क्रिकेट के साथ किसी ने किसी तरह जुड़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
बॉबी देओल
बॉबी ने कहा कि सिटी ब्यूटीफुल की हरियाली और पार्क मन को भाते हैं। वे यहां कई जगह घूम चुके हैं। यहां की खूबसूरती के अलावा यहां बेहद लजीज खाना मिलता है, जो उन्हें बेहद पसंद है। यहां का खाना उनके लिए हमेशा से ही बेहद यादगार रहता है। यहां के लोग भी काफी खुशमिजाज और जिंदादिल हैं। अभिनेता ने कहा कि उन्हें क्रिकेट खेले एक साल हो गया है। उन्हें बॉलिंग करना काफी अच्छा लगता है। यह टूर्नामेंट सभी सेलिब्रेटी के दिल में एक खास जगह रखता है और मैं इसे लेकर काफी उत्साहित हूं।